फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नालों की गदंगी व साफ सफाई न होने पर मेयर पर भड़के कांग्रेसी

नालों की गदंगी व साफ सफाई न होने पर मेयर पर भड़के कांग्रेसी

Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
नालों की गदंगी व साफ सफाई न होने पर मेयर पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र में नालियों में जमा गदंगी साफ नहीं करने और कांग्रेसजनों ने मेयर एवं नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए साफ-सफाई की मांग की। उन्होंने भाजपा के बोर्ड पर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

शनिवार को कस्साबान में युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र के महासचिव अरशद ख्वाजा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। अरशद ख्वाजा ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा के मेयर कतई ध्यान नहीं दे रहे हैं। नालियों में इतनी गंदगी जमा है कि बदबू से कालोनियों में रहना मुश्किल हो गया है। इससे मच्छर इतने अधिक पैदा हो गए हैं कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अधिकारियों से शिकायत करते हैं तो मेयर उन्हें काम करने नहीं देते। पथ प्रकाश के लगाई गई लाइटें जली हुई हैं, लेकिन उन्हें बदलने का काम नहीं किया जा रहा है। सागर राठौर, मेहरबान अंसारी ने कहा कि नालियों में गंदगी अटी होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है। कहा कि कस्साबान, चौहानान, हज्जावान में स्थिति भयंकर हो गई है। उन्होंने मेयर एवं नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर साफ सफाई की गुहार लगायी। प्रदर्शनकारियों में सावधान सिंह चौहान, वकार अंसारी, शाबाज सलमानी, साजिद अंसारी, नासिर गौड़, अमर चौहान, प्रेम चौहान, सोनू अब्बासी, सलमान, शाहनजर कुरैशी, इरफान कुरैशी, अमर चौहान, संजय चौहान, फहजान, ईनाम, साजिद अंसारी, गुलशेर अंसारी, अली सलमानी, उस्मान, सुमित कुमार, दानिश, साजिद सलमानी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed