फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण की डीपीआर में होगा बदलाव

नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण की डीपीआर में होगा बदलाव

Sat, 10 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण की डीपीआर में होगा बदलाव

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम के नए कार्यालय भवन निर्माण की डीपीआर अधिकारियों ने अब तक शासन को नहीं भेजी है। जबकि मेयर मनोज गर्ग ने डीपीआर अनुमोदित कर शासन की स्वीकृति के लिए नगर आयुक्त को भेज दिया था।
नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण की डीपीआर उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम ऋषिकेश से तैयारी कराई गई थी, लेकिन बाद में कार्यदायी संस्था के रूप में ग्रामीण निर्माण विभाग का चयन किया गया। मेयर मनोज गर्ग की हार्दिक इच्छा है कि नए कार्यालय भवन का शिलान्यास उनके कार्यकाल हो जाए, किंतु अब तक प्रपोजल की फाइल नगर निगम के निर्माण विभाग में ही धूल फांक रही है।
विज्ञापन

अधिकारी एक ओर जहां नए कार्यालय भवन निर्माण की डीपीआर दबाकर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर जर्जर पुराने कार्यालय भवन की मरम्मत ने नाम पर लाखों रुपये खर्च करने जा रहे हैं। मरम्मत का काम शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के नए कार्यालय भवन निर्माण के डिजायन में कुछ बदलाव के बाद ही शासन की स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। लगभग 10 लाख रुपये से पुराने भवन की मरम्मत का निर्णय भी पहले का है। अब 4- 5 लाख रुपये ही खर्च किए जाएंगे। पुराने भवन की मरम्मत व रंगाई-पुताई तथा छत ठीक कराई जा रही है, ताकि वह एक-डेढ़ साल तक चल जाए।

- अनंत कुमार सैनी प्रभारी अधिशासी अभियंता नगर निगम

मेयर को अपनी सरकार से जूझना पड़ रहा है
मेयर मनोज गर्ग वर्ष 2015 से नगर निगम के नए बहुउद्देश्य कार्यालय भवन निर्माण के लिए जूझ रहे हैं। कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा लेकर उन्होंने अर्द्धकुंभ मेला 2016 के समय 5 करोड़ 60 लाख रुपये स्वीकृत का प्रस्ताव स्वीकृत भी करा लिया था, परंतु धनराशि अवमुक्त नहीं हुई। भाजपा सरकार बनने से उन्हें उम्मीद थी कि अब स्वीकृत भवन निर्माण की धनराशि जारी हो जाएगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मेयर की मजबूरी यह है कि वह अपनी सरकार के खिलाफ कुछ बोल भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि वह आशान्वित हैं कि नगर निगम का नया सभागार व कार्यालय भवन निर्माण की बाधा जल्दी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed