फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भारतीय सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में संतों की अहम भूमिका:नरेंद्र गिरि

भारतीय सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में संतों की अहम भूमिका:नरेंद्र गिरि

Sat, 10 Mar 2018 12:05 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सनातन परंपराओं को आगे बढ़ाने में संतों की अहम भूमिका:नरेंद्र गिरि
हरिद्वार।
विज्ञापन

श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज को फर्जी बाबाओं के खिलाफ अभियान चलाने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अखाड़ा अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि भारतीय सनातन परंपराओं को पूरे विश्व में आगे बढ़ाने में संतों की अहम भूमिका रहती है। विदेशों में भी हमारी भारतीय संस्कृति को पूजा जाता है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि विधि विधान के साथ जो संत महंत अपने श्रद्धालु भक्तों को पूजा पाठ कराते हैं या उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने की राह दिखाते हैं। यही सब हमारी भारतीय संस्कृति की अद्भुत पहचान मानी जाती है क्योंकि धर्म के मार्ग पर चलने वालों की सदा विजय होती है।
विज्ञापन

हरेराम आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने फर्जी बाबाओं को आइना दिखाया है। आज देशभर में संत समाज महंत नरेंद्र गिरि महाराज के बारे में चर्चा करते हैं और धर्म के नाम का उपहास उड़ाने वालों को जो सबक श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने सिखाया है। प्राचीन अवधूत मंडल के परमाध्यक्ष महंत रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने कहा कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भारत के संतों की सर्वोत्तम संस्था है। स्वागत करने वालों में महंत धर्मराज भारती, महंत रामरतन गिरि, महंत डोगर गिरि, स्वामी आशीष भारती, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत रामेश्वरवन, महंत लखन गिरि, महंत रविंद्र पुरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed