{"_id":"6991b6f9a28a3a41d70194d2","slug":"120-employees-of-the-corporation-will-clean-the-ganga-ghats-haridwar-news-c-35-1-sdrn1006-144962-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: निगम के 120 कर्मचारी गंगा घाटों की करेंगे सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: निगम के 120 कर्मचारी गंगा घाटों की करेंगे सफाई
विज्ञापन
हरिद्वार। शारदीय कांवड़ मेले में हरिद्वार पहुंचे लाखों कांवड़ यात्रियों ने गंगा घाटों सहित बाजारों में कई मीट्रिक टन कूड़ा छोड़ दिया है। नगर निगम के लिए कूड़ा उठाना बड़ी चुनौती बन गया है। इसलिए उप नगर आयुक्त ने दीपक गोस्वामी ने गंगा घाटाें को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
शारदीय कांवड़ मेले में आए शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी सहित आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा डाल दिया। कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगा जलभरकर तो गए, लेकिन घाटों और आसपास क्षेत्र में कूड़ा-कचरा छोड़ गए हैं। जिसे साफ करने के लिए नगर निगम सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।
उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम की ओर से गंगा घाटों की सफाई के लिए आठ कूड़ा वाहनों की मदद से 120 कर्मचारी सफाई करेंगे। महाशिवरात्रि में गंगा घाटों पर शिवभक्तों की भीड़ कम होने पर स्वच्छता अभियान को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में हरकी पैड़ी और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी सफाई करेंगे। दूसरे चरण में शांतिकुंज के सहयोग से चमगादड़ टापू में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही तीसरे चरण में सभी स्थानों से पड़े कूड़े को उठाया जाएगा।