{"_id":"5b3288504f1c1bb51e8b7f49","slug":"11530038352-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन के बेहतर रखरखाव के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन के बेहतर रखरखाव के बारे में दी जानकारी
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीन के बेहतर रखरखाव की दी जानकारी
बहादराबाद। इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन लॉजिस्टिक सिस्टम को लागू करने के संबंध में शिवालिक नगर स्थित एक होटल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें यूनाइटेड नेशंस डेवेलपमेंट प्रोग्राम के सहयोग से वैक्सीन के रखरखाव को ऑनलाइन किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क भारत में टीकाकरण सप्लाई चेन व्यवस्था को सशक्त करने के उद्देश्य से एक अभिनव टेक्नोलॉजी पर आधारित समाधान है। जिसका उद्देश्य उत्तराखंड के सभी कोल्ड चेन पॉइंट्स पर वैक्सिंग के भंडारण और प्रवाह तथा भंडारण के तापमान के बारे में तत्कालीन सूचना देकर केंद्र सरकार के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग देता है। कार्यशाला में डॉ. विनोद कुमार, अपर शोध अधिकारी नदीम जावेद, प्रोजेक्ट ऑफिसर विनय गुप्ता, जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर डॉ. मुदित कुमार, डॉ. विवेक और डॉ. अमनप्रीत कौर ट्रेनर, डॉ. मनोज शर्मा, राजेश शुक्ला, हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार और विक्रम सिंह आदि उपस्थित रहे।