फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   श्यामपुर में नमामि गंगे योजना के तहत बनें स्नान एवं श्मशान घाट

श्यामपुर में नमामि गंगे योजना के तहत बनें स्नान एवं श्मशान घाट

Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
श्यामपुर में नमामि गंगे योजना के तहत बनें स्नान एवं श्मशान घाट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नमामि गंगे योजना से गंगा किनारे वाले गांव में बनने वाला श्मशान व स्नान घाट श्यामपुर गांव में तैयार हो गया है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है, साथ ही स्नान घाट बनने से बिजनौर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को हरिद्वार आने की जरूरत नहीं होगी। वह वहीं स्नान कर सकेंगे।

कांगड़ी गांव में श्मशान घाट के लिए भूमि नहीं मिलने से घाट नहीं बन पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की नमामि गंगा योजना के तहत गंगा किनारे पड़ने वाले कांगड़ी, श्यामपुर को नमामि गंगे योजना में शामिल किया गया था। जिसमें गंगा किनारे श्मशान घाट में स्नान घाट बनाने की योजना थी, लेकिन कांगड़ी गांव में वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने से श्मशान घाट नहीं बन पाया है। जिससे ग्रामीणों में मायूर्सी है। वहीं दूसरी ओर श्यामपुर गांव में ग्राम पंचायत की भूमि होने से गंगा किनारे श्मशान घाट में स्नान घाट दोनों बना दिए गए हैं। ग्रामीणअनिल चौहान, मेघराज, अशोक रावत, देवेंद्र नेगी, सुभाष चौहान, सत्यवीर चौहान का कहना है कि बरसात के समय में अंतिम संस्कार करने में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पिछले वर्ष नमामि गंगे योजना के तहत विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने घाट बनाने का शिलान्यास किया था। एक वर्ष में ही श्यामपुर गांव में स्नान घाट व श्मशान घाट बना दिया गया है। इससे ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed