फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मैं साहस हूं सम्मेलन कोटद्वार में आज

मैं साहस हूं सम्मेलन कोटद्वार में आज

Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मैं साहस हूं सम्मेलन कोटद्वार में आज

विज्ञापन
हरिद्वार।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व उत्तराखंड प्रभारी सुनीता सहरावत ने कहा कि राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मैं साहस हूं अभियान की शुरुआत की है, जिसमें देशभर से कई महिलाओं और उत्तराखंड की 35 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मेलनों में महिलाओं में साहस और उत्साह भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि मैं साहस हूं सम्मेलन का आयोजन कोटद्वार में रविवार को होगा।
शनिवार को प्रेस क्लब पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा की देश में भाजपा सरकार बनने के बाद महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं पर यौन हिंसा की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार के नाम पर भाजपा सरकार ने ठगा है। जीएसटी और नोटबंदी लागू करके व्यापारियों के साथ धोखा किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार की ओर से चलाई गई महत्वपूर्ण योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि देशभर में कांग्रेस पार्टी बूथ की ओर चलो अभियान के तहत कार्ययोजना बनाएगी। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष व पांच सदस्यों की टीम गठित की जाएगी। बूथों पर अध्यक्ष व सदस्यों का चुनाव जिलाध्यक्ष के द्वारा किया जाएगा। दूसरी ओर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को लेकर मुहिम चलाई जाएगी। आगामी निकाय चुनावों में कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि मैं साहस हूं सम्मेलन देहरादून में भी कराया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किरन सिंह, अंजू द्विवेदी, महानगर अध्यक्ष विमला पांडे, जिला प्रभारी संतोष चौहान, वंदना गुप्ता, बीना कपूर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed