{"_id":"5cc894f9bdec220770315e0d","slug":"111556649209-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात के नियम तोड़ने पर दंड से ज्यादा जागरुकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात के नियम तोड़ने पर दंड से ज्यादा जागरुकता जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
शिवडेल स्कूल के संस्थापक स्वामी शरदपुरी महाराज ने कहा कि यातायात नियमों का हम सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहली बार यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को दंडित किए जाने से पहले जागरूक किया जाना चाहिए। किसी भी नियम का पूरी तरह से पालन कराने के लिए जागरुकता सबसे सशक्त माध्यम है।
मंगलवार को शिवडेल स्कूल में पुलिस की मदद के लिए गठित की गई जूनियर पुलिस फोर्स के गठन के समय आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये विचार व्यक्त किए। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी के निर्देशों पर जनपद में स्कूली बच्चों की जूनियर यातायात फोर्स का गठन किया जा रहा है। जनपद की यातायात पुलिस विभिन्न स्कूलों में जाकर जूनियर यातायात फोर्स का गठन कर रही है और यातायात नियमों की जानकारी दे रही है। जूनियर यातायात फोर्स और यातायात पुलिस के साथ मिलकर हरिद्वार की जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करेगी। स्कूल की ओर से निधि अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, वैष्णवी चौहान, आध्या अग्रवाल, अनुराग गोयल, अंशिका राठी, गौरव पंत, जिंतेेद्र शर्मा, आदर्श कुमार, ऋतिक शर्मा, यश सिंह, प्रियंका शर्मा, विशाल सिसौदिया, सत्यम जोशी, प्रियांश कुमार झा, अंशुमन भट्ट आदि को शामिल किया है।