फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..चोर से भिड़ा दुकानदार, पकड़कर पुलिस को सौंपा

..चोर से भिड़ा दुकानदार, पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
..चोर से भिड़ा दुकानदार, पकड़कर पुलिस को सौंपा
हरिद्वार। ज्वालापुर के रेलवे स्टेशन रोड पर सांई मेडिकल स्टोर में चोरी कर रहे चोरों से दुकानदार और चौकीदार का आमन सामना हो गया। दुकानदार और चौकीदार ने एक चोर को दबोच लिया जबकि दो फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नाथनगर की गली नंबर एक के रहने वाले मनोज कुमार का पास में ही सांई मेडिकल स्टोर है। रोजाना की तरह वह शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे टहलने निकले थे। तभी उनकी नजर दुकान पर गई तो देखा कि अंदर लाइट जल रही है। दुकानदार घर पहुंचकर चाभी ले आया, जैसे ही उसने शटर उठाया तो देखा कि अंदर तीन लोग मौजूद थे और पूरा सामान अस्त व्यस्त था। दुकानदार के शोर मचाने पर पास में ही मौजूद चौकीदार आ गया। दो चोर भाग निकलने में कामयाब रहे जबकि एक चोर से मनोज कुमार भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इस दौरान चोर ने मनोज का हाथ भी काट खाया। चौकीदार की मदद से चोर पर काबू पा लिया। फिर उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मनोज नैनवाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। नवदुर्गा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि धींगड़ा, विक्की तनेजा, अनिल शर्मा, संदीप पाहवा, संदीप गोयल आदि ने कहा कि पुलिस की गश्त बिलकुल प्रभावी नहीं है और चोरी की घटनाएं अक्सर होती रहती है। कई दफा पुलिस अधिकारियों से इस क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई लेकिन उनकी मांग अनसुनी कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
होटल में सो रहे थे पुलिसकर्मी
हरिद्वार। मेडिकल स्टोर से जब सामान समेटने की तैयारी चल रही थी तब रात्रि गश्त के लिए तैनात पुलिसकर्मी ठीक सामने एक होटल में आराम फरमा रहे थे। सुबह शोर होने पर जब चोरी की सूचना फ्लैश हुई तब आंख मलते मलते पुलिसकर्मी होटल से नीचे उतरे। तब तक व्यापारी ने चोर को पकड़कर कोतवाली में पुलिस के सुपुर्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed