{"_id":"5c57304abdec222c51027d0d","slug":"111549217866-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा रक्षा के लिए आत्मबोधानंद के समर्थन में रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा रक्षा के लिए आत्मबोधानंद के समर्थन में रखा उपवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गंगा की अविरलता, स्वामी सानंद का बलिदान और गंगा की रक्षा के लिए 104 दिन से अनशनरत ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के समर्थन में गंगा प्रेमियों ने रविवार को उपवास रखकर हरकी पैड़ी चौक के पास धरना दिया। साथ ही राजनीतिक दलों पर गंगा के नाम पर राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया। गंगा की रक्षा के लिए सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।
शहीद भगत सिंह समिति के अध्यक्ष वरुण बालियान ने कहा कि गंगा नदी किसी व्यक्ति या धर्म विशेष के लिए ही जीवनदायनी नहीं बल्कि सभी का कल्याण करती है। लेकिन हरिद्वार के लोग गंगा की सुध नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्चारी आत्मबोधानंद 104 चार दिन से गंगा के लिए अनशन कर हरिद्वार के लोगों को आईना दिखाया। पार्षद विकास कुमार ने कहा कि गंगा के संरक्षण के नाम पर संगठन बनाकर केवल घाटों की सफाई तक ही सीमित हैं। दीपाली त्यागी ने कहा कि गंगा की रक्षा के लिए स्वामी सानंद अपने प्राण त्याग चुके हैं, लेकिन हम नहीं चाहते कि जो स्वामी सानंद के साथ हुआ, वही ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के साथ भी हो। उन्होंने कहा कि सरकार को कोई सकारात्मक निर्णय लेकर गंगा का संरक्षण करना चाहिए। धरने पर बैठने वालों में कांग्रेस जिला सचिव सुनील कुमार, आकाश भाटी, पार्थ खुराना, विक्की कोरी, करन सिंह, प्रदीप रावत, कार्तिक, यशवंत, सचिन जॉन, साजन सिंह, देव दीवान, सुनील कुमार, मौतम सकलानी, अजय जोशी, अरुण सैनी, नीलम शर्मा, सचिन अग्रवाल, श्रेय शास्त्री, सन्नी कुमार, अमित चंचल, आरके यादव, दिव्यांश अग्रवाल, जितेंद्र कुमार, रजत सोलंकी, अभिषेक मिश्रा, चंद्रशेखर चौधरी, अमरदीप रोशन आदि शामिल रहे।