{"_id":"5c55d8d1bdec224bd41e2266","slug":"111549129937-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रात 12 बजे से नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रात 12 बजे से नहीं दौड़ेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
सोमवती अमावस्या स्नान पर्व के मद्देनजर रविवार रात 12 बजे के बाद जिले में भारी वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। बाहर से आने वाले भारी वाहनों को जिले की सीमाओं पर पार्क कराया जाएगा। दिल्ली से देहरादून और ऋषिकेश आने वाले वाहनों को नारसन से झबरेड़ा होते हुए वाया छुटमलपुर जाना होगा और वापसी भी इसी मार्ग से होगी। ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन चीला होते हुए आ सकेंगे। यह व्यवस्था स्नान की भीड़ खत्म होने तक लागू रहेगी।
सोमवार को सोमवती अमावस्या स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने का अनुमान है। इस दौरान यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस ने प्लान बनाया है। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि रविवार देर रात से मेला समाप्त होने तक जिले में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। भीड़ का दबाव बढ़ने पर यात्री वाहनों और रोडवेज बसों के लिए भी पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है। ऋषिकेश से आने वाली बसें मोतीचूर पार्किंग और नजीबाबाद की ओर से आने वाली बसें नीलधारा पार्किंग में खड़ी होंगी। दिल्ली से आने वाले वाहन बैरागी कैंप, अलकनंदा पार्किंग में खड़े होंगे। यदि शंकराचार्य चौक पर वाहनों का दबाव बढ़ता है तो ऋषिकुल मैदान का इस्तेमाल किया जाएगा। यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली से आने वाले वाहन रुड़की से लंढौरा और लक्सर होकर आएंगे। इनकी वापसी हरिद्वार-दिल्ली हाईवे से होगी। सहारनपुर से आ रहे वाहनों पर भी यही व्यवस्था लागू होगी।