{"_id":"5b23f9764f1c1bb16e8b8089","slug":"111529084278-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...एम्स के विशेषज्ञ डाक्टरों ने देखे मरीज, दिया परामर्श और दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...एम्स के विशेषज्ञ डाक्टरों ने देखे मरीज, दिया परामर्श और दवा
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में एम्स ऋषिकेश के विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों की जांच करने के साथ ही स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को दवा भी वितरित की गई।
शुक्रवार को आर्य वानप्रस्थ आश्रम में निशुल्क जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एडीएम ललित नारायण मिश्र ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर लगाने से निर्धन लोगों को अपने मर्ज दिखाने का अवसर मिलता है। गृह मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य डा. विशाल गर्ग ने कहा कि शिविर के माध्यम से एम्स के डाक्टरों से मरीजों को दिखाने का अवसर प्राप्त हुआ। शिविर में एम्स के विशेषज्ञ डा. बिजेंद्र कुमार, डा. मीनाक्षी धर, डा. नेरिटा, डा. जितेंद्र, डा. पीयूष, डा. अंशु, डा. अंकित, डा. विक्षा, डा. विनोद, डा. शारदा, डा. प्रीति हेमलता, डा. करिश्मा, डा. ऋषिका ने मरीजों की जांच की। आश्रम के प्रधान दिनेश कुमार पांडे, उप प्रधान मधुसूदन आर्य ने एम्स के डाक्टरों के कार्य की सराहना की और भविष्य में फिर से शिविर में आने का आग्रह किया। इस मौके पर उप प्रधान सतीश कुमार वर्मा, मंत्री डा. सुशीला सहगल, नरेंद्र कुमार बंसल, अरुणा वर्मा, सरोज बंसल, शोभा छाबड़ा का सहयोग रहा।