फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्रो. श्रवण शर्मा बने विज्ञान प्रौद्योगिकी में सदस्य

प्रो. श्रवण शर्मा बने विज्ञान प्रौद्योगिकी में सदस्य

Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रो. श्रवण शर्मा बने विज्ञान प्रौद्योगिकी में सदस्य
विज्ञापन

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के मानविकी संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. श्रवण कुमार शर्मा को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विज्ञान प्रौद्योगिकी के अंग्रेजी विभाग के नामित सदस्य बनाया गया है।
प्रो. श्रवण कुमार शर्मा को विज्ञान प्रौद्योगिकी मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने तीन साल के लिए सदस्य चुना है। प्रो. श्रवण कुमार ने बताया कि विज्ञान में अंग्रेजी का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। विज्ञान को उच्च कोटि का बनाने के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग समय-समय पर नामित सदस्यों द्वारा पुस्तकों का अवलोकन कराते हैं और विज्ञान के साथ अंग्रेजी के उच्च पक्षों को भी जोड़ते है जो विद्यार्थियों के लिए लाभकारी हो। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि प्रो. श्रवण कुमार शर्मा का नाम अंग्रेजी के क्षेत्र में देश ही नहीं विदेशों में भी जाना जाता है। प्रो. शर्मा को विज्ञान प्रौद्योगिकी का नामित सदस्य होना एक गर्व की बात है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार ने कहा कि प्रो. श्रवण कुमार शर्मा ने अंग्रेजी विषय के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा, मूल्यांकन अध्यक्ष प्रो. सीपी खोखर, प्रो. अम्बुज कुमार शर्मा, प्रो. दिनेश भट्ट, प्रो. पीसी जोशी, प्रो. आरसी दुबे, प्रो. डीके माहेश्वरी, प्रो. प्रभात कुमार, प्रो. डीएस मलिक, प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. भगवानदेव पांडेय, प्रो. संतराम वैश्य, प्रो. एसके श्रीवास्तव, डा. पंकज कौशिक आदि ने प्रो. श्रवण को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed