फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   मेयर कार्यालय के बाहर फैली गंदगी से शहर का हाल बंया

मेयर कार्यालय के बाहर फैली गंदगी से शहर का हाल बंया

Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
मेयर कार्यालय के बाहर फैली गंदगी से शहर का हाल बंया

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। मेयर मनोज गर्ग के कार्यालय के मुहाने पर फैली गंदगी तथा छह महीने से लीकेज से बहता पानी पूरे शहर की स्थिति को बयां कर रही है।

मेयर मनोज गर्ग ने ज्वालापुर में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह गंदगी फैली देखकर कूड़ा उठाने वाली कंपनी केआरएल के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया था। इसके बाद भी कंपनी के कामकाज में कोई सुधार नहीं हुआ है। नगर निगम के एक भी वार्ड में शत-प्रतिशत घरों में न तो कंपनी कूड़ेदान उपलब्ध करा पाई है और न ही कूड़ा ले पा रही है। घनी आबादी वाले ज्वालापुर व कनखल क्षेत्र की स्थिति तो काफी खराब है। कंपनी किसी भी क्षेत्र से समय पर कूड़ा नहीं उठा पा रही है। लोगों की आम शिकायत है कि कई-कई दिन तक घरों से कूड़ा लेने के लिए केआरएल के कर्मचारी आते नहीं हैं। दिनभर कूड़े के ढेर को कबाड़ी तथा सुअर फैलाते रहते हैं। नगर निगम अधिकारी अभी कूड़ा उठाने का समय तक निर्धारित नहीं कर पाए हैं। कंपनी अपनी मर्जी से कूड़ा उठा रही है। पूर्व सभासद अशोक शर्मा का कहना है कि नालियों से निकाली गंदगी तक समय से नहीं उठाई जाती है। ब्रह्मपुुरी, भीमगोड़ा बाईपास क्षेत्र में कूड़े के ढेर हर समय लगे रहते हैं। मेयर मनोज गर्ग ने बताया कि उन्होंने नगर आयुक्त को केआरएल की कूड़ा उठाने की व्यवस्था ठीक कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed