{"_id":"5aa8031a4f1c1b91778b547f","slug":"111520960282-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में विधानसभा, मोर्चो के प्रभारियों के नामों की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में विधानसभा, मोर्चो के प्रभारियों के नामों की घोषणा
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आगामी लोकसभा व नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके तहत ही भाजपा ने नए सिरे से विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के साथ ही मोर्चों के प्रभारियों की सूची जारी की है। तैयारियों में कहीं कोई कमी न रहे इसके लिए जिला स्तर पर 16 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया है जिसमें कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, दो जिला महामंत्री, दो प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष व हरिद्वार जिला प्रभारी विनय रोहिला की मौजूदगी में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक देवी सिंह राणा को हरिद्वार विधानसभा, अमन त्यागी को रानीपुर विधानसभा, आशुतोष शर्मा को लक्सर विधानसभा, जितेंद्र चौधरी को हरिद्वार ग्रामीण, अनिल अरोड़ा रुड़की विधानसभा, अनामिका शर्मा को पिरान कलियर विधानसभा, हरजीत सिंह को झबरेड़ा विधानसभा, राजीव भट्ट को भगवानपुर विधानसभा, अजय सैनी को मंगलौर विधानसभा, विकास तिवारी को खानपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही विभिन्न मोर्चो के प्रभारी भी घोषित किए गए हैं। इसमें रोहित साहू जिला युवा मोर्चा, रजनी वर्मा महिला मोर्चा, जितेंद्र चौधरी किसान मोर्चा, रेणुका मौर्य अनुसूचित जाति मोर्चा , सरदार सिरमौर सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा, नितिन चौधरी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान व जिला महामंत्री विकास ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूती देने के लिए 16 सदस्यीय कोर कमेटी भी गइित की गई है। इसमें पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, जिला प्रभारी विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी व अमन त्यागी सहित विधायकगण आदेश चौहान, सुरेश राठौर, संजय गुप्ता, स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदीप बत्रा, देशराज कर्णवाल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश जमदग्नि, निवर्तमान जिलाध्यक्ष कल्पना सैनी को शामिल किया गया है।।