{"_id":"5a6e14114f1c1b82268b6e19","slug":"111517163537-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किटी प्रकरण को लेकर कोतवाली ज्वालपुर में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किटी प्रकरण को लेकर कोतवाली ज्वालपुर में हंगामा
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
किटी प्रकरण एक बार फिर गरमा गया है। कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका भाजपा महिला नेता शिवांगी त्रिपाठी के घर पहुंचकर लेनदारों ने जमकर हंगामा काटा। किटी संचालिका के खुद कोतवाली पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और वहां भी हंगाम किया। देर शाम तक किटी संचालिका और पैसे लगाने वाले लोग कोतवाली में ही डटे रहे।
जीआईजी किटी ग्रुप और कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका भाजपा की महिला नेता गुरप्रीत कौर, सविंदर सिंह और शिवागी त्रिपाठी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली व ज्वालापुर में मुकदमे दर्ज हुए थे। एक ग्रुप का संचालक दंपति जेल चला गया था तो दूसरे ग्रुप की संचालिका हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले आई थी। कान्हा किटी ग्रुप की संचालिका ने लोगों की रकम भी लौटानी शुरू कर दी थी। सोमवार को लोगों ने एक बार फिर से उसके घर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी रकम अभी तक अदा नहीं की गई है। घर पर हंगामा होने के बाद शिवांगी त्रिपाठी ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गई। लोग भी उसके पीछे पीछे कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने कोतवाली में हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि तय समय गुजरने के बावजूद भी उनकी रकम नहीं लौटाई जा रही है। इधर, किटी ग्रुप संचालिका ने पुलिस की मौजूदगी में अप्रैल माह में रकम लौटाने की बात कही, लेकिन लोग शांत होने को राजी नहीं हुए। देर शाम तक कोतवाली में हंगामा चलता रहा। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि कानून व्यवस्था किसी को हाथ में नहीं लेने दी जाएगी।