फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   11 papers were sold on the first day

पहले दिन 11 नामांकन पत्र बिके

Fri, 06 May 2016 12:36 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Fri, 06 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नामांकन खरीदे गए। जिसमें अध्यक्ष के लिए पांच और उपाध्यक्ष के लिए 6 नामांकन पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की सविता चौधरी, बसपा के सत्तार ने दो-दो और कांग्रेस के ही राव आफाक ने एक नामांकन पत्र खरीदा है। नामांकन पत्र दाखिल करने की शुक्रवार को अंतिम तिथि है।

विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से राव आफाक के नामांकन पत्र खरीदे जाने से खलबली मच गई है। हालांकि राव आफाक ने उपाध्यक्ष के लिए भी नामांकन पत्र खरीदा है। वहीं उपाध्यक्ष के लिए वीरेंद्र, विजयपाल और सुखविंद्र कौर ने नामांकन पत्र खरीदे है। अभी तक एक ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 मई शुक्रवार है। 7 मई को पत्रों की जांच की जाएगी और 13 मई को मतदान और इसी दिन मतगणना होगी। सभी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed