फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बड़ौदा धर्मशाला का अवैध निर्माण सील नहीं होने पर हंगामा

बड़ौदा धर्मशाला का अवैध निर्माण सील नहीं होने पर हंगामा

Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
बड़ौदा धर्मशाला का अवैध निर्माण सील नहीं होने पर हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

विष्णुघाट स्थित बहुचर्चित बड़ौदा धर्मशाला का अवैध निर्माण सील नहीं करने पर बुधवार को प्रभावित हो रहे दुकानदारों और निवासियों ने एचआरडीए पहुंचकर हंगामा किया। वीसी आलोक कुमार पांडेय के साथ तीखें स्वर में बात की। प्रभावित लोग जानना चाहते थे कि अवैध निर्माण सील करने का मंगलवार को आदेश और समय निर्धारित करने के बाद निर्माण को सील क्यों नहीं किया गया है।
वीसी आलोक कुमार पांडेय ने लोगों को बताया कि हाईकोर्ट ने स्टेटस को बनाए रखने और मौका मुआयना करने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है। इसलिए सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई है। जब लोगों ने इस कार्रवाई को रोकने का आदेश दिखाने को कहा तो अधिकारी बगले झांकने लगे और बताया कि मौखिक जानकारी हाईकोर्ट की ओर से दी गई है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब हाईकोर्ट का कोई आदेश ही नहीं है तो एचआरडीए अपने सील के आदेश का अनुपालन करें। प्राधिकरण की घोर लापरवाही की प्रभावित लोगों ने एचआरडीए अध्यक्ष और आयुक्त गढ़वाल से भी शिकायत की है।
विज्ञापन

सचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि सीलिंग की कार्रवाई के लिए 11 बजे का समय निर्धारित था। टीम सील करने के लिए गई भी थी, लेकिन पुलिस और मजिस्ट्रेट मिलने में देरी हुई और जब मौके पर टीम पहुंची तो हाईकोर्ट से स्टेटस को बनाए रखने का आदेश होने की मौखिक जानकारी दूरभाष पर दी गई। इसलिए सीलिंग की कार्रवाई नहीं की जा सकी। सचिव ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश तो एचआरडीए की सील से बड़ा है। अब तो अवैध निर्माणकर्ता कुछ कर ही नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया है जो शनिवार को आएगा। मनीष गुप्ता, संदीप गुप्ता, विवेक भारद्वाज, अभिनव भारद्वाज, विष्णु, विकास, संजय अरोडा, सन्नह भार्गव आदि ने एचआरडीए पहुंचकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर मोड़ के अवैध निर्माण को झांक कर लौटी टीम
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की एक टीम बुधवार को रानीपुर मोड़ पर अवैध निर्माण रुकवाने पहुंची थी। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया और टीम बिना कुछ किए लौट गई। इस निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश वीसी आलोक कुमार पांडेय ने एक हफ्ते पहले दिया था। सचिव ने कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि मौके पर गई टीम ने अपनी अभी अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। उन्होंने बताया कि रानीपुर मोड़ के निर्माण को सील किया जाएगा। इसकी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसी प्रकार सील शंभु आश्रम को ध्वस्त करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की फाइल चल रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed