{"_id":"5c952629bdec2214031bbfb6","slug":"101553278505-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायादारों के साथ अन्य किसानों के बिजली कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायादारों के साथ अन्य किसानों के बिजली कनेक्शन काटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
ऊर्जा निगम के एक अधिकारी की मनमानी के चलते बिजली बिल के बकायादारों के अलावा अन्य किसानों के ट्यूबवेलों की बिजली सप्लाई भी बंद कर दी गई है। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने चेताया कि अगर दो दिन के भीतर उनके ट्यूबवेल पर बिजली सप्लाई नहीं की गई तो वे भट्टीपुर स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
एक ओर राज्य सरकार की ओर से किसानों को राहत देने के लिए उनके ट्यूबवेल के बिजली बिल पर सरचार्ज माफ करने का दावा किया जा रहा है। 15 से लेकर 31 मार्च तक किसान सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं। दूसरी ओर, ऊर्जा निगम के एक अधिकारी के आदेश पर भट्टीपुर स्थित बिजलीघर से जुड़े नसीरपुर कलां और बादशाहपुर के करीब बीस ट्यूबवेलों की बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। इनमें से 10 ट्यूबवेल का बिजली का बिल जमा है। शहीद, जमील, मकसूद, इसरार और इरशाद अली का कहना है कि विभाग के एक अधिकारी के आदेश पर बिजली की सप्लाई बंद कर दी गई है। इससे पिछले पांच दिन से ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। पानी के अभाव में फसलें प्रभावित हो रही हैं। बताया कि सिंचाई कर खेत गन्ना बोने के लिए तैयार किए जाने हैं। उनमें भी देरी हो रही है। वहीं, ऊर्जा निगम के एसडीओ राजीव लोचन का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जिन किसानों के ट्यूबवेल के बिल जमा हैं। जल्द ही उनके ट्यूबवेल पर बिजली सप्लाई कराई जाएगी।