फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गणपति पंडालों में भजन, कीर्तन और आरती

गणपति पंडालों में भजन, कीर्तन और आरती

Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
गणपति पंडालों में भजन, कीर्तन और आरती
हरिद्वार। पंचपुरी में सजाए गए गणपति के सभी पंडालों में भजन और संकीर्तन हो रहे हैं। सायंकाल भगवान गणेश की आरती उतारी जा रही हैं। शनिवार से प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन

केशव युवा सांस्कृतिक मंडल भेल सेक्टर-4 तत्वावधान में चतुर्थ गणपति महोत्सव उल्लास पूूर्वक मनाया जा रहा है। भेल के खेल मैदान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया। समिति के पदाधिकारी रितेश कुमार, अश्वनी शर्मा, आशुतोष शर्मा आदि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। यह उत्सव पांच दिनों तक मनाया जाएगा। 17 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन होगा। गणपति सेवा संघ की ओर से ऋषिकुल मैदान में मनाया जा रहे गणेशोत्सव में पूर्व मेयर मनोज गर्ग, सुभाष शर्मा, हेमा मिश्रा, अनिल पुरी आदि ने गणपति की आरती उतारी। अंजुल दास अकादमी द्वारा शिव तांडव प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम अदिती, इप्सा, वैशाखा, कार्तिक, तनिष्का, वैष्णवी, सैम्या, ईवा आदि ने शानदार प्रस्तुति दी। सांई संस्कार ग्रुप के कलाकार आदित्य, रुद्राक्ष, श्रद्धा, विवान, भारत विभूति आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बंटी डांस ग्रुप की मनीषा सुदानी और ज्योति ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सेवा संघ के संयोजक अशोक पारासर, पंकज अरोड़ा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। ज्वालापुर देवतान के पंडाल में बच्चों ने आरती उतारी। पुरानी अनाज मंडी चौक बाजार के पंडाल में सायंकाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

-------
रिद्धि सिद्धी व सुख समृद्धि के प्रदाता हैं गणेश
हरिद्वार। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संगठन मंत्री व बाबा अमीर गिरी धाम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। रिद्धि सिद्धि व सुख समृद्धि के प्रदाता भगवान गणेश की कृपा से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि पूजा पंडालों में प्लास्टिक से बनी सामग्री का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed