{"_id":"5b78711d42c792463a2e4543","slug":"101534619933-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व जमा न करने पर आठ खनन पट्टे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व जमा न करने पर आठ खनन पट्टे निरस्त
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत ने राजस्व जमा न करने पर लक्सर क्षेत्र में चल रहे आठ खनन के पट्टे निरस्त कर दिए। पिछले दिनों भी डीएम ने 16 पट्टे निरस्त किए थे।
शनिवार को जिलाधिकारी ने इन सभी पट्टों के संबंध में संज्ञान लिया। सामने आया कि खनन पट्टाधारक राजस्व ही जमा नहीं कर रहे है। जबकि कई बार उन्हें राजस्व जमा करने का मौका भी दिया गया। राजस्व जमा न करने पर जिलाधिकारी दीपक रावत का पारा चढ़ गया। जिलाधिकारी ने तत्काल आठ खनन पट्टों को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि खनन पट्टों के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारी से खनन पट्टों का भौतिक निरीक्षण भी कराया जाएगा, ताकि अवैध खनन की जानकारी मिल सके। यदि अवैध खनन की बात सामने आती है तो उसी हिसाब से राजस्व की वसूली पट्टा धारक से की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को लेकर पूरी तरह से सख्ती बरती जा रही है।