{"_id":"5b33c21d4f1c1b603c8b5c55","slug":"101530118685-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला गैंग को दो महीने से मजदूरी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला गैंग को दो महीने से मजदूरी नहीं मिली
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नाला गैंग मजदूरों ने दो महीने से मजदूरी नहीं मिलने पर बुधवार को काम बंद कर नगर निगम के वरिष्ठ वित्त अधिकारी डा. तंजीम अली से रोष जताया। बताया कि मजदूरी का भुगतान नहीं होने से वह इलाज तक नहीं करा पा रहे हैं।
नाला गैंग के मजदूर संजीव ने बताया कि उसकी पत्नी का बच्चा होने वाला है। मजदूरी नहीं मिलने से वह परेशान है। मुरादाबाद के गांव पपसरी से नाला सफाई के लिए बुलाए गए 22 मजदूरों को कठिन हालात में काम करना पड़ रहा है। नाला गैंग के मजदूर धर्मेंद्र के हाथ में स्लैब गिरने से चोट लगी है। मजदूरी नहीं मिलने से वह किसी चिकित्सक के पास नहीं जा सका है। उसने वरिष्ठ वित्त अधिकारी को अपना दुखड़ा सुनाया। धर्मवीर ने बताया कि मजदूरी नहीं मिलने से वह दादी की मौत होने पर उनके अंतिम दर्शन करने नहीं जा सका। आक्रोशित नाला गैंग के मजदूरों सेवाराम, संजीव, गोपी, धर्मेंद्र, धर्मवीर, बेगराम, जबर सिंह, विजय कुमार व करण ने बताया कि वह दो महीने से परिवार के साथ नगर निगम के टाउन हाल में पड़े हैं। मजदूरी नहीं मिलने से उनके पास दो जून की रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि बहुत परेशान होने के बाद उन्होंने काम बंद कर अधिकारियों से मिलने का निर्णय लिया था। मजदूरों का कहना है कि काम लगाते समय उन्हें बताया गया था कि 15-15 दिन में भुगतान किया जाएगा, परंतु अब तीन महीने बाद भी मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
नाला गैंग के मजदूरों का भुगतान बनाया जा चुका है। फाइल अनुमोदन के लिए नगर निगम प्रशासक/जिलाधिकारी के पास भेजा गया है। अनुमोदन प्राप्त होते ही भुगतान कर दिया जाएगा। चूंकि 50 हजार रुपये से अधिक का भुगतान प्रशासक के अनुमोदन के बाद ही किया जा सकता है, इसलिए कुछ विलंब हुआ है। - नितिन सिंह भदौरिया नगर आयुक्त
विज्ञापन