फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   उग्र आंदोलन पर जिला प्रसासन ने सूचना तंत्र का माना अभाव

उग्र आंदोलन पर जिला प्रसासन ने सूचना तंत्र का माना अभाव

Tue, 03 Apr 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
उग्र आंदोलन पर जिला प्रसासन ने सूचना तंत्र का माना अभाव

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने उग्र आंदोलन में सूचना तंत्र की चूक मानी। गढ़वाल मंडलायुक्त दिलीप जावलकर और डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि सोमवार को लीडरशिप गायब होने पर दलित समाज के युवाओं का सड़क पर उतरने से आंदोलन उग्र हुआ। मामले में पांच मुकदमे दर्ज करते हुए करीब 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दस लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अब 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निगाह जमी हुई है।

सोमवार को हुए दलित समाज के उग्र आंदोलन के थमने के बाद मंगलवार को हरिद्वार में सीसीआर में प्रलिस प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। दलित समाज के उग्र आंदोलन को नियंत्रित करने पर गढ़वाल मंडलायुक्त दिलीप जावलकर और डीआईजी पुष्पक ज्योति ने जिला एवं पुलिस प्रशासन की सराहना की। मंडलायुक्त ने कहा कि सोमवार को हुए उग्र आंदोलन के कारण कुछ भी रहे, लेकिन आगामी समय में इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने इसे पुलिस प्रशासन की चूक माना, लेकिन बाद में नियंत्रण करने में अहम भूमिका निभाने पर सराहना भी की। डीआईजी पुष्पक ज्योति ने कहा कि लगातार संपर्क के बावजूद सोमवार को हुआ उग्र आंदोलन बड़ा मैसेज दे गया। इस बार आंदोलन युवाओं के हाथ में चला गया। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने धैर्य एवं सहनशीलता का परिचय दिया। कहा कि प्रजातंत्र में आंदोलन होते हैं, लेकिन उग्र आंदोलन की इजाजत किसी को नहीं है। कानून को तोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलौर में आंदोलनकारी बस को रोककर प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान बस चालक ने एसी चलाने को इंजन स्टार्ट कर दिया, जिससे आंदोलनकारियों ने समझा कि वह बस को चलाएगा और उसी दौरान आगजनी कर दी गई। उन्होंने बताया कि तीन या चार स्थानों पर मारपीट आदि के मामले हुए। जिसमें 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रुड़की के गणेशपुर में हुई फायरिंग के संबंध में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि अब तक दस लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक रावत, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एडीएम ललित नारायण मिश्रा, एसडीएम मनीष सिंह, एसपी सिटी ममता वोहरा, अजय सिंह, सीओ मनोज कात्याल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed