फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

Sat, 17 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पर आतिशबाजी कर मनाया जश्न

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर आतिशबाजी करते हुए एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शनिवार को चंद्राचार्य चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मेहनत से ही उत्तराखंड के साथ अन्य प्रदेशों में भाजपा की सरकार बनी। कहा कि राज्य में विकास की बयार बह रही है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि एक साल में सभी योजनाओं में पारदर्शिता के साथ काम हुआ। कामनी सडाना ने कहा कि राज्य में महिलाओं के उत्थान के योजना बनी और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। जिला महामंत्री विकास तिवारी एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने कहा कि निकाय चुनाव में राज्य में विकास कार्यों के बूते जनता के बीच जाएंगे और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीतेंगे। इस मौके पर मृदुल कौशिक, हैदर नकवी, सरोज जाखड़, दीपक टंडन, रवि जैसल, संगीता गुप्ता, सिद्घार्थ कौशिक, आदित्य बंसल, विवेक उनियाल, पुष्पांजलि, आशीष चौधरी, राजेश शर्मा, वंदना गुप्ता, सपना शर्मा, राजकुमार, अमित जाखड़, आशीष शर्मा आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed