{"_id":"5a6e141d4f1c1b77268b6c2f","slug":"101517163549-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम बोर्ड का अधिवेशन आज
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
सोमवार को होने वाली नगर निगम की बोर्ड बैठक में 20 प्रस्तावों का एजेंडा पार्षदों को भेजा गया है। लगभग नौ महीने के लंबे अंतराल के बाद हो रही बैठक में एजेंडे के सभी प्रस्तावों को पारित कराने के उद्देश्य से मेयर मनोज गर्ग ने रविवार को सिडकुल के आलीशान होटल में भाजपा के पार्षदों के साथ गोपनीय बैठक भी की। सूत्रों ने बताया कि भाजपा के चंद पार्षद ही मेयर की बैठक मेें पहुंचे। अधिकतर पार्षदों ने नाराजगी जताते हुए मेयर की ओर से बुलाई गई बैठक का बायकाट किया।
सूत्रों के मुताबिक नगर निगम बोर्ड के एजेंडे में शहर को जनमानस को प्रभावित करने वाले कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव हैं। जिसमें संपत्ति कर राजस्व की वसूली को ठेके पर (आउटसोर्स) देने, स्ट्रीट लाइट के लिए तीन हजार एलईडी लाइट खरीदने, सर्वानंदघाट की भूमि को एचआरडीए को मल्टीस्टोरी वाहन पार्किंग निर्माण के लिए देने, सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चित्रा टाकीज के सामने रेलवे रोड के नाले से हटाए गए खोखा दुकानदारों को जगजीतपुर सलेज फार्म में दुकान बनाने के लिए जगह देने, नगर निगम सीमा क्षेत्र में भूमिगत डस्टबिन बनाने, 10 लाख रुपये के बोर्ड फंड से शिवमूर्ति चौक का सुंदरीकरण कराने आदि प्रस्ताव शामिल हैं। लंबे अंतराल के बाद बुलाई बोर्ड बैठक में बीते नौ माह की अवधि में मेयर की ओर से बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में कराए गए कार्यों को बोर्ड से पास कराने का प्रस्ताव भी शामिल हैं। विपक्ष के साथ भाजपा के अनेक पार्षदों ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि बोर्ड की स्वीकृति की प्रत्याशा में कराए गए कार्यों की सूची (विवरण) एजेंडे के साथ उपलब्ध नहीं कराई गई है।
-----------
संपत्ति कर 12 प्रतिशत ब्याज के साथ वसूलने का विरोध
हरिद्वार। भाजपा पार्षद रवि धींगड़ा ने संपत्ति कर जमा नहीं कराने वालों से 12 प्रतिशत ब्याज के साथ बकाया की वसूली करने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में पार्षद इस फरमान का मुद्दा उठाएंगे और विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी बहुत से लोगों को स्वकर निर्धारण के फार्म तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं और 12 प्रतिशत ब्याज के साथ बकाया की वसूली के निर्णय का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं कराया गया है।