फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   1.25 lakh consumers are waiting for smart ration card

सवा दो लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड का इंतजार

Thu, 12 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh consumers are waiting for smart ration card
एक साल बाद भी राशन उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड का इंतजार है। हालत यह है कि जनपद के सवा दो लाख से भी अधिक उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। तैयार स्मार्ट कार्ड बांटने में भी राशन डीलरों पर हीलाहवाली के आरोप लग रहे हैं। जिनकी शिकायत भी उपभोक्ताओं की ओर से खाद्य आपूर्ति अधिकारियों की ओर से जा रही है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से राशन उपभोक्ताओं को स्मार्ट बांटने की योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत जनपद के चार लाख 30 हजार उपभोक्ताओं के वर्तमान चल में रहे राशन कार्डों को बदलकर स्मार्ट कार्ड दिए जाने हैं। इससे राशन कार्ड के पन्ने भरने पर उसे बार-बार बदलने की झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। स्मार्ट राशन कार्ड एटीएम कार्ड की तरह हैं। जिन्हें आसानी के साथ जेब में रखा जा सकता है। स्मार्ट कार्ड के बारिश में गलने और फटने का भी खतरा नहीं रहेगा। राशन लेते ही ऑनलाइन एंट्री होने से राशन वितरण प्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी। लेकिन जनपद में अभी तक दो लाख उपभोक्ताओं को राशन कार्ड दिए जा सके हैं। दो लाख 30 हजार उपभोक्ताओं को स्मार्ट कार्ड देने बाकी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के कारण स्मार्ट कार्ड तैयार करने का काम बीच में प्रभावित हो गया था। पर अब स्मार्ट कार्ड तैयार करने के कार्य में तेजी लाई जाएगी। बात रही राशन डीलरों की ओर से स्मार्ट कार्ड बांटने में हीलाहवाली की तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके अग्रवाल, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed