{"_id":"d513be66-d713-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"harbajan-singh-stucks-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फंसे हरभजन ने कहा, 'मैं ठीक हूं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में फंसे हरभजन ने कहा, 'मैं ठीक हूं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर निकले क्रिकेटर हरभजन सिंह भी उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश में फंस गए। बारिश के चलते वे रविवार को जोशीमठ से आगे नहीं बढ़ पाए।
विज्ञापन
रविवार का पूरा दिन उन्होंने आईटीबीपी के गेस्ट हाउस में बिताया। हरभजन के साथ आठ सदस्यीय दल आया हुआ है।
जोशीमठ में फंसने के बाद आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचाया। इस वक्त वे जोशीमठ में सीआरपीएफ के कैंप में ठहरे हुए हैं।
देखें उत्तराखंड में बारिश्ा का कहर
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि," उत्तराखंड सरकार और आईटीबीपी की टीम को स्पेशल थैंक्स कि उन्होंने उन सारे लोगों बचाया जो बारिश में फंसे हुए हैं..रियल लाइफ हीरो.. मैं उन्हें सलाम करता हूं।"
विज्ञापन
हरभजन ने एक और ट्वीट में लिखा कि," मैं बाबा जी कृपा से ठीक हूं। यहां लगातार बहुत ज्यादा बारिश हो रही है। यहां बहुत से लोग फंसे हुए हैं। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि वे जल्द से जल्द फंसे हुए लोगों को निकाल ले।"
इस सब के बीच हरभजन के प्रशंसक भारी बारिश के बावजूद उनसे मिलने पहुंचे लेकिन आईटीबीपी कैंपस के अंदर नहीं जाने देने पर उन्हें मायूसी हाथ लगी। मौसम साफ हुआ तो सोमवार को वह हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होंगे।
मौसम बेईमान है, आप उत्तराखंड न आएं