{"_id":"56f52def4f1c1bb96cf14d3d","slug":"harak-singh-wrote-letter-to-speaker-govind-singh-kunjwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरक ने लिखा स्पीकर को खत, मांगी 18 मार्च की वीडियो रिकार्डिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरक ने लिखा स्पीकर को खत, मांगी 18 मार्च की वीडियो रिकार्डिंग
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 25 Mar 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
हरक सिंह रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद बागी विधायक हरक सिंह रावत ने विधानसभा अध्यक्ष गोविंद कुंजवाल को पत्र लिखा है। हरक सिंह ने पत्र में स्पीकर से 18 मार्च की सदन की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही हरक सिंह रावत ने 18 मार्च को सदन में मौजूद सभी सदस्यों की लिस्ट भी उपलब्ध कराने की मांग की है। हरक सिंह ने कहा कि उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
कहा कि वह जानना चाहते है कि उनपर आरोप किस आधार पर लगाए गए हैं। हरक ने पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें कानून में अपनी बात कहने का अधिकार है।
वहीं दल बदल कानून के तहत जारी किए गए नोटिस का जवाब विधायकों ने स्पीकर को दिया है। बागियों ने वह साक्ष्य उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है जिसके आधार पर उन्हें नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन