{"_id":"923add3e221ec96056c6fbb373103830","slug":"government-ready-for-worship-in-kedarnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथः 11 सितंबर को हो सकेगी पूजा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथः 11 सितंबर को हो सकेगी पूजा?
अमर उजाला, गुप्तकाशी/रुद्रप्रयाग
Updated Tue, 03 Sep 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 सितंबर से केदारनाथ में दोबारा पूजा शुरू कराने को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। नए राहत आयुक्त/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नितिन भदौरिया गुप्तकाशी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
राहत आयुक्त केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने तक केदारघाटी में ही रहेंगे। वहीं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय के लिए केदारनाथ धाम में एसडीएम की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
पढें...देहरादून की 'गाय-भैंस', पहुंचेंगी ऋषिकेश
विज्ञापन
चॉपर से जाएगा खाद्यान्न
प्रथम चरण में एसडीएम ऊखीमठ राकेश तिवारी को भेजा गया है। पुलिस के एक सीओ भी केदारनाथ में रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एक सीओ गौरीकुंड और एक सीओ गुप्तकाशी में मौजूद रहेंगे।
मंगलवार को एमआई-17 हेलीकॉप्टर केदारनाथ का एक ही चक्कर मार पाया। इससे धाम में प्री-फेब्रिकेटेड हट्स की निर्माण सामग्री भेजी गई। जबकि सिविलियन चॉपर से केदारनाथ खाद्यान्न भेजा गया।
पुलिस कर्मियों की डिमांड
पुलिस अधीक्षब बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि केदारनाथ में दोबारा पूजा शुरू होने पर व्यवस्था बनाने के लिए 100 पुलिस अधिकारियों/कर्मियों की डिमांड की गई है। इसमें तीन सीओ भी शामिल हैं।
पढें...घर में घुसा मगरमच्छ, मच गया 'हाहाकार'
उन्होंने बताया कि सोनप्रयाग, त्रियुगीनारायण और चौमासी की ओर से केदारनाथ जाने वाले मार्गों पर पुलिस मौजूद रहेगी। किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति केदारनाथ नहीं जाने दिया जाएगा।
जल्द लगेगा टावर
इधर, डीएम जावलकर ने बताया कि नए राहत आयुक्त के साथ फिलहाल एडीएम राघव लंघर को गुप्तकाशी भेजा गया है।
धाम में बीएसएनएल टावर को लगाने में हो रही देरी पर उन्होंने कहा कि निगम के डीजीएम से इस संबंध में वार्ता की गई है। उन्होंने बुधवार तक सामग्री पहुंचाने की बात कही है।