फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   government boils over uttarakhand on eco sensitive zone

ईको सेंसिटिव जोन पर केंद्र हुआ सख्त, मांगा जवाब

Sun, 29 Sep 2013 12:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 29 Sep 2013 12:29 PM IST
विज्ञापन
government boils over uttarakhand on eco sensitive zone

उत्तराखंड प्रदेश के छह नेशनल पार्क और सात सेंचुरी के आसपास के क्षेत्र को ईको सेंसिटिव जोन घोषित करने के संबंध में वन विभाग और शासन लापरवाह बना हुआ है।

विज्ञापन


यही वजह है कि केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने वन विभाग से जवाब तलब किया है। स्थिति यह है कि नौ महीने में विभाग दो सेंचुरी और दो नेशनल पार्क का ही प्रस्ताव बना सका है, इन्हें भी केंद्र को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन


जोन घोषित करने के लिए 10 फरवरी तक का समय
केंद्र ने प्रदेश के सभी पार्क और सेंचुरी के आसपास के क्षेत्र को ईको सेंसिटिव जोन घोषित करने के लिए 10 फरवरी तक का समय दिया था।

जनवरी से अब तक यह काम पूरा नहीं किया जा सका है। यह तब है जबकि, केंद्र की ओर से प्रस्ताव तैयार करने की छूट दी गई है। शून्य से लेकर दो किलोमीटर की परिधि के बीच के क्षेत्र को ईको सेंसिटिव जोन घोषित किए जाने की रियायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी भी सुनिए
केंद्र को जल्द जवाब भेजा जाएगा। दो नेशनल पार्क और दो सेंचुरी का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। वहां से चर्चा के बाद ही प्रस्ताव आगे बढ़ेगा। अन्य चार नेशनल पार्क और पांच सेंचुरी के प्रस्ताव भी जल्द ही शासन को भेजेंगे।
- एसएस शर्मा, प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed