{"_id":"57205d7c4f1c1b6907a91d94","slug":"girls-dress-code-change-before-aipmt-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईपीएमटी के ड्रेस कोर्स में होगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईपीएमटी के ड्रेस कोर्स में होगा बदलाव
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में ऑल इंडिया कोटे की 15 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए होने जा रही ऑल इंडिया प्री मेडिकल प्री डेंटल टेस्ट (एआईपीएमटी) से ठीक पहले लड़कियों को ड्रेस कोड में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
हाल ही में सीबीएसई की बैठक में इस ड्रेस कोड पर चर्चा हुई और निर्देश जारी हुए कि किसी भी छात्र या छात्रों की धार्मिक भावनाएं आहत न होने दी जाएं। सीबीएसई ने पेपर लीक होने के बाद गत वर्ष अगस्त में दोबारा एआईपीएमटी कराई थी। इसमें छात्र और छात्राओं के लिए बेहद सख्त ड्रेस कोड बनाया गया था।
विज्ञापन
छात्राओं को हिजाब, बुर्का और फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनने से मनाही की गई थी। इस पर देशभर में विभिन्न संगठनों ने भारी विरोध जताया था। केरल में तो कई मुस्लिम छात्राओं ने परीक्षा ही छोड़ दी थी। बोर्ड ने यह नियम एआईपीएमटी 2016 के नोटिफिकेशन में भी बरकरार रखे।
विज्ञापन
देशभर में यह परीक्षा एक मई को होने जा रही है। परीक्षा से ठीक पहले बोर्ड ने किसी भी धार्मिक भावनाएं आहत न होने देने पर जोर दिया। सीबीएसई के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने फुल स्लीव्स, हिजाब आदि न पहनने के नियम में ढील देने का फैसला लिया है। हालांकि बड़े साइज के बटन वाले कपड़े न पहनकर आने का नियम लागू रहेगा। जल्द ही इससे संबंधित दिशा निर्देश सभी परीक्षा केंद्रों से जुड़े पर्यवेक्षकों को भेज दिए जाएंगे।
परीक्षा में इन पर पाबंदी
पेपर, बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, पेन, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, पर्स, फैंसी चश्मा, हैंडबैग, हेयर पिन, हेयर बैंड, ताबीज, बेल्ट, कैप, रिंग, ब्रेसलेट, ईयररिंग, नोजपिन, नेकलेस या चेन, पेंडेंट, बैज, घड़ी, कैमरा, पैक्ड वाटर बॉटल आदि।