फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   get more water in the Holi afternoon.

होली पर नहीं होगा पानी का झंझट, दिन में मिलेगा ज्यादा पानी 

Tue, 22 Mar 2016 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 22 Mar 2016 08:25 PM IST
विज्ञापन
get more water in the Holi afternoon.
होली - फोटो : demo

होली के दिन पानी की किल्ल्त ना हो इसके के लिए जगह-जगह पाइप लाइन की मरम्मत की जा रही है। होली के लिए जल संस्थान यह तैयारी कर रहा है। यदि किसी के मोहल्ले में लीकेज है, तो विभाग में शिकायत कर सकते हैं।

विज्ञापन


यदि कहीं पानी की किल्लत होती है, तो विभाग की ओर से टैंकर भेजे जाएंगे। जल संस्थान का कहना है कि होली के दिन पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। 

पानी की किल्लत नहीं होगी 
होली के दिन सुबह-शाम पानी की कम सप्लाई दी जाएगी, लेकिन दोपहर के समय अधिक पानी दिया जाएगा। जल संस्थान ने पानी की किल्लत न हो, इसके लिए पंपिंग प्लांट भी कराई है। 
विज्ञापन


अधिकारियों को सभी साइट्स को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। नेहरू कॉलोनी से सर्वे चौक तक की लाइन की मरम्मत हो रही है। जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों के लिए पहले ही तैयारी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि होली के दिन किसी वजह से पानी नहीं मिल पाया तो टैंकर भेज दिए जाएंगे। इसके साथ ही जहां भी पाइप लाइन लीकेज हो विभाग में शिकायत दर्ज करा दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed