{"_id":"78f551fcec9fb19b59ee52a6932d4bb2","slug":"gangrape-with-minor-girl-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुरः नाबालिग युवती का गैंगरेप कर फिल्म बनाई
अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Mon, 09 Sep 2013 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर में एक नाबालिग युवती से रविवार शाम पांच लोगों ने गैंग रेप किया और उसकी क्लीपिंग बना ली। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारी के वाहन चालक समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।
पढें, छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को पीटा
विज्ञापन
अधिकारी का चालक है आरोपी
पुलिस को दी गई तहरीर में नाबालिग ने कहा है कि रविवार शाम एक प्रशासनिक अधिकारी का वाहन चालक उसे जबरन गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
इसी बीच दो युवक वहां आ गए और उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद सभी ने उसके साथ दुराचार किया।
दो ने बनाई क्लीपिंग
नाबालिग का आरोप है कि दो युवकों ने उसकी मोबाइल से क्लीपिंग भी बनाई तथा किसी को बताने पर क्लीपिंग सार्वजनिक करने की धमकी दी।
पढें, दुष्कर्म कर बना लिया MMS, करता रहा ब्लैकमेल
पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को मामले की जानकारी दी तो सभी सन्न रह गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
हिरासत में आरोपी
सूचना पर कोतवाल राकेश चंद्र थपलियाल, एसएसआई विक्रम राठौर महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली।
एएसपी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता की निशानदेही पर एक आरोपी को हिरासत पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य चार आरोपियों की तलाश की जारी है।