फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   gangotri kapat close for 6 months

6 महीने के लिए बंद हुए गंगोत्री के कपाट

Mon, 04 Nov 2013 11:43 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी, बड़कोट
अमर उजाला, उत्तरकाशी, बड़कोट Updated Mon, 04 Nov 2013 11:43 AM IST
विज्ञापन
gangotri kapat close for 6 months

उत्तराखंड में गंगोत्री के कपाट को सोमवार को अन्नकूट के पर्व पर 6 महीने के लिए बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


कल बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट
जबकि पांच नवंबर को भैया दूज पर यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे। इसके बाद गंगा जी की भोगमूर्ति को मुखबा तथा यमुना जी की उत्सव मूर्ति को खरसाली स्थित मंदिर में प्रतिष्ठापित किया जाएगा। शीतकाल में श्रद्धालु तीर्थ पुरोहितों के उक्त गांवों में दर्शन एवं पूजा-अर्चना का पुण्य लाभ अर्जित कर सकेंगे।

मुखबा के लिए रवाना
चार नवंबर सोमवार को गंगोत्री में प्रात: 9:30 से धार्मिक अनुष्ठान शुरू कर पूर्वाह्न 11 बजे गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। यहां से गंगा जी की भोगमूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


गंगोत्री में मंदिर समिति शीतकाल की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी है। यहां अगले वर्ष कपाट खुलने तक मंदिर में अखंड ज्योति जलती रहेगी तथा इसकी देखरेख के लिए कुछ पुजारी सर्दियों में भी यहीं रहेंगे। उधर, यमुना जी के मायके खरसाली में भी बेटी के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच नवंबर की सुबह समेश्वर देवता अपनी बहिन यमुना को लिवा लाने के लिए यमुनोत्री रवाना होंगे। इसी दिन यमुनोत्री मंदिर के कपाट बंद कर यमुना जी की उत्सव मूर्ति को डोलीयात्रा के साथ खरसाली लाकर मंदिर में स्थापित किया जाएगा।


चार नवंबर के बाद अगले साल कपाट खुलने तक मुखबा में ही गंगा जी के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था रहेगी। सरकार को शीतकाल में भी मुखबा तक के रास्ते तथा यात्री सुविधाएं बहाल रखने की व्यवस्थाएं करनी चाहिएं।
पं.भागेश्वर प्रसाद सेमवाल, अध्यक्ष, गंगोत्री मंदिर समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed