फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   gangotri glacier is also dangerous

गंगोत्री ग्लेशियर से भी हो सकता है जल प्रलय

Wed, 03 Jul 2013 08:57 AM IST
प्रवेश कुमारी
प्रवेश कुमारी Updated Wed, 03 Jul 2013 08:57 AM IST
विज्ञापन
gangotri glacier is also dangerous

केदारघाटी में तबाही के पीछे वजह अत्यधिक बारिश के साथ ही ग्लेशियर से बनी झील को बताया जा रहा है। इसके बाद अब दूसरे धामों की सुरक्षा का सवाल भी उठ खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


गंगा के उद्गम स्थल गंगोत्री के सर्वे के दौरान जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआई) ने यहां बने ग्लेशियर की स्थिति को लेकर चेताया था। अतिक्रमण से लेकर यहां पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या पर नियंत्रण संबंधी सुझाव दिए थे, लेकिन कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज
विज्ञापन
विज्ञापन


तकरीबन 10 साल पहले 2003 में जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के तत्कालीन डायरेक्टर यूपी गुप्ता के निर्देशन में इस सर्वे को अंजाम दिया गया था।

बेहद संवेदनशील है ग्लेशियर
सर्वे की रिपोर्ट में गंगोत्री मंदिर के पीछे स्थित ग्लेशियर का हिस्सा लैंड स्लाइड के लिहाज से बेहद संवेदनशील करार दिया गया था। बताया गया था कि यहां कभी भी बड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन इससे आगे इस पर कुछ नहीं किया गया। केदारघाटी की तबाही के बाद एक बार फिर से इसकी अनदेखी का प्रश्न खड़ा हो गया है।

खुद जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के विशेषज्ञ इस बात को स्वीकारते हैं कि जिस तरह की आपदा अचानक पड़ी बारिश से ग्लेशियर के फूटने की वजह से पैदा हुई, अगर अब भी नहीं चेता गया तो भविष्य के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।


लौटी एएसआई की टीम
केदारघाटी की तबाही के बाद सरकारी संस्तुति पर केदारनाथ धाम के निरीक्षण केलिए दून पहुंची आर्कियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) की टीम को मौसम का साथ नहीं मिला।

मौसम खराब होने के चलते वह केदारनाथ के लिए रवाना नहीं हो सकी और वापस लौट गई। टीम में एडिशनल डायरेक्टर जनरल वीआर मणि, डायरेक्टर कंजरवेशन ज्ञानावेश शर्मा, डायरेक्टर मान्यूमेंट्स एके सिन्हा समेत कंजरवेशन आफिसर अमरनाथ गुप्ता शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed