{"_id":"0994d2fea4debd6f0021fcc05228aacd","slug":"gagli-war-will-not-stop-until-two-daughters-born","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरे पर बेटियों का इंतजार वरना नहीं रुकेगा ‘गागली युद्घ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरे पर बेटियों का इंतजार वरना नहीं रुकेगा ‘गागली युद्घ’
सूपा सिंह बिष्ट/अमर उजाला, साहिया
Updated Wed, 09 Oct 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों नवरात्र में जहां देशभर में रामलीलाओं और डांडिया की धूम है वहीं जौनसार बावर का एक गांव उत्पाल्टा ऐसा भी है जहां बड़े स्तर पर युद्ध की तैयारी चल रही है। यह युद्ध लड़ा जाता है गागली (अरबी) की डंठलों से।
विज्ञापन
पौराणिक मान्यता है कि गांव को श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए हर साल दशहरे पर गांव में इस युद्ध का आयोजन किया जाता है, स्थानीय भाषा में इसे पाइता पर्व कहते हैं।
विज्ञापन
गले मिलकर पर्व की बधाईयां
दशहरे के दिन दो घंटे तक पहले आपस में यह युद्घ होता है इसमें उत्पाल्टा और कुरोली गांव के लोग भाग लेते हैं, फिर एक दूसरे को गले मिलकर पर्व की बधाईयां दी जाती हैं।
विज्ञापन
नाच गाना भी होता है। इस युद्ध में भाग लेने के लिए दूर दराज के गांव और शहरों में बसे स्थानीय लोग भी गांव आते हैं।
क्यों होता है युद्ध
मान्यता है कि सत्रहवीं सदी में उत्पाल्टा गांव की दो बहनें रानी और मुन्नी गांव से कुछ दूर क्याणी नामक स्थान पर कुएं से पानी भरने गई थी। रानी कुएं में गिर गई, मुन्नी रोती हुई घर पहुंची तो लोगों ने उसी पर बहन को कुएं में धकेलने का आरोप लगाया।
व्यथित होकर मुन्नी ने भी कुएं में छलांग लगा दी। तब से गांव के लोग बहुत व्यथित हैं और इसके पश्चाताप के लिए पाइता पर्व पर रानी और मुन्नी की मूर्तियों को कुएं में विसर्जित किया जाता है।
खत स्याण राजेंद्र सिंह राय के अनुसार जब तक दशहरा के दिन दो कन्याएं गुन्नी और रानी के पुनर्जन्म के रूप में गांव में पैदा नहीं हो जाती तब तक हर साल पाइता पर्व पर युद्ध का आयोजन होता रहेगा।