फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   four thousands more employee to control forest fire.

उत्तराखंड में आग बुझाने को लगाए गए और 4000 कर्मी

Mon, 16 May 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 May 2016 01:07 PM IST
सार

  • -अब तक कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर हुई दस हजार
  • -अग्निशमन दस्ते में गांव के लोग होंगे भर्ती
  • -जंगल की आग पर सीएम ने ली बैठक 

विज्ञापन
four thousands more employee to control forest fire.
जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जंगलों में लग रही आग को बुझाने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चार हजार कर्मचारियों की संख्या और बढ़ा दी है। इसके साथ ही जंगलों में आग बुझाने के कार्य में लगे राज्य सरकार के कुल कर्मचारियों की संख्या बढ़कर 10 हजार हो गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने निर्देश दिए कि जंगल की आग बुझ जाने के कुछ दिन बाद तक कर्मचारी वहां रहेंगे ताकि कोई चूक न हो सके। इसके साथ वन विभाग के अफसरों को चेतावनी दी कि चौकन्ने और सतर्क रहें।
विज्ञापन


जंगलों में आग की घटनाओं की संख्या फिर बढ़ने के मामले में मुख्यमंत्री रावत ने रविवार को वन मंत्री दिनेश अग्रवाल और शासन के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि जितने मैन पावर की जरूरत हो उसे बढ़ा दिया जाए। जैसे की आग की सूचना मिले उस पर फौरन काबू कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अग्नि शमन के संसाधन जुटाने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि क्षेत्रीय लोगों को आग बुझाने वाले दस्ते में भर्ती किया जाए।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी: सीएम

four thousands more employee to control forest fire.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आग पर काबू पाने के लिए वन पंचायतों और क्षेत्रीय संगठनों को भी साथ रखने के लिए कहा। उन्होंने अफसरों को आगाह किया कि आग के मामले में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने अग्नि सुरक्षा के संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजने का मसला उठाया। इस पर मुख्यमंत्री ने सहमति व्यक्त की। बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी, प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।

मंत्री का कोट
वर्णावत पर्वत तथा अन्य क्षेत्रों में जहां भी आग की घटनाएं हो रही हैं, वहां टीमों को सतर्क कर दिया गया है। अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि जंगलों में गश्त करें और सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंचे। किसी भी तरह की लेट-लतीफी न होने पाए।
-दिनेश अग्रवाल, वन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed