फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   forest department problem

पैसा न रणनीति, कैसे बचेंगे वन्यजीव?

Fri, 22 Nov 2013 12:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 22 Nov 2013 12:06 PM IST
विज्ञापन
forest department problem

उत्तराखंड में वन्यजीव अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जंगलात महकमे के पास कोई रणनीति ही नहीं है और फिर रही-सही कसर बजट के अभाव ने निकाल दी। उधर स्टाफ की कमी के चलते इसका नेटवर्क भी चरमरा गया है। ऐसे में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर महकमे की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन


अधिकारियों को भनक तक नहीं
प्रदेश में गुलदार, बाघ और अन्य वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं नहीं थम रही हैं। लेकिन महकमे के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाती। नेटवर्क न होने से महकमा इस बाबत खुफिया जुटा पाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन


इस बीच सरकार ने वन्यजीव अपराध को रोकने के लिए एंटी पोचिंग सेल का गठन कर अपर प्रमुख वन संरक्षक एसके दत्ता को इसका प्रभारी भी बना दिया लेकिन बजट और स्टाफ के नाम पर कुछ भी नहीं है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में लगातार वन्यजीव अपराध की घटनाएं हो रही हैं और महकमा तमाशबीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशाने पर बाघ, गुलदार, भालू और हिरन
प्रदेश में वन्यजीव अपराध पर अंकुश लगाने के लिए गोपेश्वर, कोटद्वार और धारचूला में एक-एक वार्डन की तैनाती का प्रस्ताव था। प्रत्येक वार्डन के नीचे एक-एक रेंजर, फारेस्टर और दो-दो फारेस्ट गार्ड की तैनाती की जानी थी।


इनकी मानीटरिंग एंटी पोचिंग सेल के हेड के जिम्मे थी। इसको लेकर छह माह पहले राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव भी पास हो गया लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed