फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   first time nainital high court open in holiday

उत्तराखंड के सियासी संकट में पहली बार छुट्टी के दिन खुली अदालत

Sat, 02 Apr 2016 11:34 AM IST
लता नेगी/ अमर उजाला, नैनीताल
लता नेगी/ अमर उजाला, नैनीताल Updated Sat, 02 Apr 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
first time nainital high court open in holiday
कोर्ट - फोटो : demo pics

उत्तराखंड में कांग्रेस विधायकों के बागी तेवरों के साथ शुरू हुई राजनैतिक उठापटक के बाद अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट के छह अप्रैल के संभावित फैसले पर टिक गई हैं।

विज्ञापन


सियासी संकट के प्रकरण में पूर्व मुख्यमंत्री, बागी विधायकों सहित विभिन्न पक्षों की ओर से हाईकोर्ट में आठ दिन के भीतर सात याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। खास बात यह है कि इन आठ दिनों में तीन दिन हाईकोर्ट में अवकाश था, फिर भी एक दिन न्यायाधीश ने सुनवाई की।
विज्ञापन


उत्तराखंड हाईकोर्ट के इतिहास में पहली बार इतने कम दिनों में एक ही प्रकरण पर इतनी याचिकाएं दायर हुईं। इस अवधि में अटॉर्नी जनरल, सॉलिसिटर जनरल, पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री सहित देश के जाने-माने अधिवक्ताओं ने यहां आकर मामले में बहस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले 25 मार्च को हाईकोर्ट में आठ बागी विधायकों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 19 मार्च को दिए गए शोकॉज नोटिस को चुनौती दी गई। होली के अवकाश के कारण बंद हाईकोर्ट को खुलवाकर न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने सुनवाई की।

हालांकि उन्होंने याचिका को प्री मेच्योर मानते हुए खारिज कर दिया। विधायकों की ओर से सुप्रीम कोर्ट से आए वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश द्विवेदी व स्पीकर की ओर से पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल आदि ने पैरवी की।

वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने ‌की हरीश रावत की पैरवी

first time nainital high court open in holiday
हाईकोर्ट भवन नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद 28 मार्च को पूर्व सीएम हरीश रावत ने याचिका दायर कर उत्तराखंड में 27 मार्च को राष्ट्रपति शासन लगाए जाने को चुनौती देते हुए इसे समाप्त करने की मांग की। न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। उन्होंने पूर्व में निर्धारित विश्वासमत हासिल करने के लिए 28 मार्च की तिथि को बहुमत सिद्ध करने का मौका देने की याचना की।

उनकी ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की। इस प्रकरण पर 29 मार्च को भी सुनवाई जारी रही, जिसके बाद हाईकोर्ट ने अहम फैसला देते हुए विधानसभा में 31 मार्च को शक्ति परीक्षण करने तथा इसमें बागी विधायकों को भी शामिल करने के साथ मतदान का परिणाम सील कवर में हाईकोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मामले में केंद्र सरकार की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता आदि ने बहस की। इससे पूर्व 28 मार्च को ही बागी विधायकों ने उनकी सदस्यता समाप्त किए जाने के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने सुनवाई के लिए एक अप्रैल के लिए रखा।

इसके बाद 30 मार्च को हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश केएम जोसेफ एवं न्यायमूर्ति वीके बिष्ट की खंडपीठ के समक्ष केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड विधानसभा में 31 मार्च को मतदान किए जाने संबंधी एकलपीठ के आदेश को चुनौती दी गई, जिस पर लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की सहमति से फ्लोर टेस्ट को स्थगित करते हुए 6 अप्रैल को अंतिम सुनवाई के लिए रखा।

मामले में अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी, अभिषेक मनु सिंघवी आदि ने पैरवी की। फिर 31 मार्च को हरीश रावत व अल्मोड़ा के कांग्रेस अध्यक्ष की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर यूनियन ऑफ इंडिया, समाचार प्लस चैनल के सीईओ उमेश शर्मा सहित विभिन्न इलेक्ट्रानिक व प्रिंट मीडिया को पार्टी बनाते हुए स्टिंग ऑपरेशन दिखाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई। इसके बाद पहली अप्रैल को हाईकोर्ट में तीन याचिकाएं दायर हुईं। 
---------------------

यहां तो रोज होता है रावत और बहुगुणा में मुकाबला

first time nainital high court open in holiday
हरीश रावत और विजय बहुगुणा - फोटो : file photo

पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के नेतृत्व में कांग्रेस के नौ विधायकों की ओर से बागी तेवर दिखाने के बाद से प्रदेश में राजनैतिक भूचाल आया हुआ है। लेकिन इस प्रकरण से हटकर एक दिलचस्प पहलू यह भी है कि हाईकोर्ट गेट के ठीक बाहर भोजन के दो ही रेस्टोरेंट हैं, जहां लंच व चाय के लिए हाईकोर्ट के अधिकांश अधिवक्ताओं का जमावड़ा रहता है।

संयोगवश इनमें एक बहुगुणा रेस्टोरेंट तथा दूसरा रावत जलपान गृह है। इन दोनों में रोज ही आपस में मुकाबला रहता है। फर्क सिर्फ इतना है कि जहां सत्ता के लिए रावत व बहुगुणा के बीच जबरदस्त जंग में प्रदेश की जनता पिस रही है, वहीं रेस्टोरेंट के मामले में नंदन सिंह रावत, रमेश रावत तथा विनोद बहुगुणा के बीच अधिवक्ताओं को बेहतर भोजन व सुविधा देने की होड़ रहती है।

ये है मुख्य मांग
हाईकोर्ट में दलीलें और मुख्य मांगें
1. हमे बहुमत सिद्ध करने दिया जाए - हरीश रावत
2. हमारी सदस्यता समाप्त न हो- बागी विधायक 
3. अल्पमत में आई थी रावत सरकार, राज्य में राष्ट्रपति शासन उचित- केंद्र सरकार
4. स्टिंग ऑपरेशन दिखाने पर लगे रोक- हरीश रावत
5. स्टिंग के आधार पर पूर्व सीएम हरीश रावत की सीबीआई हो जांच- मनन शर्मा दूसरा याचिकाकर्ता
6. विधानसभा से पारित मनी बिल में केंद्र न करें हस्तक्षेप- हरीश रावत, इंदिरा हृदयेश
7. 11 अप्रैल तक वक्त दिया जाए- बागी विधायक
8. फ्लोर टेस्ट को 6 अप्रैल तक टाला जाए - संयुक्त रूप से केंद्र तथा हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed