फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   fame miss north india 2013 audition

देहरादून की 'ब्यूटी' कांटेस्ट के लिए रैंप पर

Thu, 23 May 2013 12:11 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Thu, 23 May 2013 12:11 AM IST
विज्ञापन
fame miss north india 2013 audition

होटल पैसेफिक में फेम मिस नॉर्थ इंडिया के लिए ऑडिशन में दून व आसपास के क्षेत्रों से आई मॉडल्स ने प्रतिभा का जलवा दिखाया।

विज्ञापन


ऑडिशन में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अमर उजाला डॉट कॉम के सहयोग से श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से ऑडिशन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


देहरादून में हुए ऑडिशन में न केवल स्थानीय बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लड़कियां शामिल हुईं। ट्रेडिशनल इंडिया से लेकर वेस्टर्न लुक के साथ सभी ने अपने अंदाज और अदाओं से सबको मोहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडिशन में इंट्रोडक्शन, रैंप कैटवॉक और टैलेंट राउंड हुए। सभी प्रतिभागियों को श्री साईं इंटरटेनमेंट के चेयरमैन भरत भ्रमर के अलावा अनूप भंडारी, फेम की आयशा, नीशू गिल सरीन ने परखा।

beauty contest














ऑडिशन में यूके प्रिंसेज रूपाली, सोनाली चेतन, प्रियंका रानी, राजदा, समृद्धि, अनुष्का भल्ल, प्रिया सिंह, जयंती, प्रीतिका, ममता, रीता, गीता, पल्लवी, पूजा, सोनाली वर्मा, प्रियंका त्यागी, वर्निता कौशिक, इंदू बेला, साक्षी शर्मा, आलीशा थॉमस, महक, ज्योति रावत, अनामिका, गुरप्रीत, पुष्पा, प्रिया आदि ने भाग लिया।


14 जून को दिल्ली में ग्रैंड फिनाले
ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों की प्रतिभा को नई दिल्ली में निखारा जाएगा। एक्सपर्ट उन्हें पर्सनालिटी डेवलपमेंट, टेबल मैनर्स, वायस मॉड्यूलेशन, स्किन केयर और बॉडी केयर के टिप्स देंगे।

13 जून को टैलेंट राउंड और स्विम वियर राउंड का आयोजन नई दिल्ली में होगा। इसमें से दस सब टाइटल फिक्स होंगे। 14 जून को ग्रैंड फिनाले होगा, जिसमें चुनी गई फेम मिस नॉर्थ इंडिया को 75 हजार रुपये का कैश अवार्ड, गिफ्ट हैंपर और एक मूवी का कांट्रैक्ट मिलेगा।

श्री साईं इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ इशरीन वादी और चेयरमैन भरत भ्रमर ने कहा कि देहरादून का टैलेंट तो बहुत सुना था लेकिन पहली बार इतना क्रेज देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed