{"_id":"5725b4dd4f1c1b7f2b5ccec6","slug":"enough-buses-for-char-dham-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा में नहीं होगी बसों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा में नहीं होगी बसों की कमी
आलोक पंवार/ अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 01 May 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड रोडवेज बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चारधाम यात्रा में बाहरी प्रांतों से आने वाले तीर्थयात्रियों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। भीड़ उमड़ने पर यात्रियों को वाहनों की कमी जैसी समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। जरूरत पड़ने पर राज्य परिवहन निगम यात्रा के लिए अतिरिक्त 50 बसें उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के प्रवेशद्वार तीर्थनगरी से चारधाम यात्रा संचालित करने की जिम्मेदारी अधिकृत रूप से संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति को है। समिति के अधीन नौ निजी परिवहन कंपनियों की करीब 1200 बसों को चारधाम यात्रा के लिए चयनित किया गया है। उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में बाहरी प्रांतों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आमद होगी।
विज्ञापन
ऐसे में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था के बेड़े में शामिल बसें कम पड़ सकती हैं। बसों का टोटा होने से तीर्थयात्रियों को असुविधा होगी। इसी समस्या को देखते हुए परिवहन निगम चारधाम यात्रा के लिए स्थानीय प्रशासन को 50 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
स्थानीय रोडवेज डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नेतराम ने बताया कि निगम चारधाम यात्रा में निजी परिवहन कंपनियों के वाहन कम पड़ने पर 166 व्हील बेस की बसें उपलब्ध कराएगा। ताकि तीर्थयात्रियों को आवाजाही में परेशानी नहीं हो।
हो चुकी है वाहनों की कमी
वर्ष 2012 में चारधाम यात्रा के चरम पर होने के दौरान बसों की कमी पड़ गई थी, जिससे तीर्थयात्रियों की काफी फजीहत हुई थी। समय से वाहन नहीं मिलने पर तीर्थयात्रियों खुले आसमान के नीचे और धर्मशाला में मजबूरन शरण लेनी पड़ी थी।
50 अतिरिक्त कर्मियों पर सफाई का जिम्मा
नगर पालिका प्रशासन ने चारधाम यात्रा में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए अस्थायी तौर पर 50 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की भर्ती की है।
अस्थायी सफाई कर्मियों को त्रिवेणी घाट, रेलवे स्टेशन परिसर और चारधाम यात्रा बस ट्रांजिंट कंपाउंड में तैनात किया जाएगा, जो सुबह-शाम दो पाली में कार्य करेंगे। पालिका अधिशासी अधिकारी वीपीएस चौहान ने बताया कि सफाई कर्मियों की अस्थायी भर्ती यात्रा सीजन के लिए की गई है। प्रमुख स्थानों पर कीट नाशक दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
टोल फ्री नंबर-18001804245
चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित यात्री सुविधा केंद्र में सोमवार से यात्रा पूछताछ केंद्र खुलेगा। केंद्र से तीर्थयात्री चारधाम यात्रा और मौसम आदि की जानकारी ले सकेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001804245 भी सोमवार से कार्य करने लगेगा। टोल फ्री नंबर से यात्रा की भी जानकारी मिलेगी। सूचना केंद्र सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक खुलेगा।