फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Elderly death by train in roorkee.

साइकिल से ट्रैक पार कर रहे बुजुर्ग की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 26 Mar 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की Updated Sat, 26 Mar 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
 Elderly death by train in roorkee.
एक्सीडेंट ‌रिलीफ ट्रेन - फोटो : google

रहीमपुर फाटक के पास एक ग्रामीण की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ग्रामीण साइकिल लेकर ट्रैक पार कर रहा था। इसी बीच एक ट्रेन आ गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया।

विज्ञापन


सुनहरा गांव निवासी बाबूराम शनिवार की सुबह साइकिल लेकर पनियाला की तरफ जा रहा था। शार्टकट के लिए उसने रहीमपुर फाटक के पास ट्रैक पार करने का रास्ता चुना। 
विज्ञापन


साइकिल लेकर ट्रैक पार करने के दौरान अचानक ट्रेन आ गई। बाबूराम ने ट्रैक किनारे बचने की कोशिश भी की, मगर साइकिल समेत वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराते हुए उसके घर सूचना दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

नाली के विवाद में भिड़े दो पक्ष
गोलभट्टा कॉलोनी में नाली को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली सिविल लाइंस पहुंच गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। 


कॉलोनिवासियों ने बताया कि पानी की निकासी को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। शनिवार की सुबह दो पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों से मामले की जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed