{"_id":"222871ac-7025-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"drunk-teacher-molestation-with-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी
कोटद्वार/ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में कोटद्वार के एक प्राथमिक विद्यालय में हुई छेड़खानी की घटना ने गुरू-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है। मंगलवार को स्कूल में अध्यापक ने चौथी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली और घर आकर पिता से शिक्षक की हरकत को बताया। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया और अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक प्राथमिक स्कूल में शराब पी कर आए अध्यापक ने 11 वर्षीय एक किशोरी के साथ छेड़खानी कर दी। इसका पता तब चला जब किशोरी रोते-रोते घर पहुंची और आपबीती पिता को सुनाई। छात्रा ने बताया कि आरोपी अध्यापक जगदंबा प्रसाद (59) ने उसे ऑफिस में बुलाया और छेड़छाड़ का प्रयास किया। छात्रा ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत अध्यापक छात्रा के विरोध से भी नहीं माना और छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसने छात्रा को यह सब किसी को न बताने के लिए पांच रुपये का लालच भी दिया, लेकिन छात्रा किसी तरह वहां से भाग निकली। घर आकर उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। सीओ अरुणा भारती ने कहा कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।