{"_id":"635c44858b915a5f135911525f2cb17b","slug":"destruction-of-kedarnath-will-appear-on-discovery-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्कवरी चैनल पर दिखेगी केदारनाथ की तबाही
अमर उजाला, केदारनाथ
Updated Mon, 16 Sep 2013 06:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ त्रासदी पर वृत्तचित्र बनाने के लिए डिस्कवरी चैनल के सदस्य धाम पहुंच गए हैं। वहीं आपदा में केदारधाम को पहुंची क्षति का जायजा करने देहरादून स्थित वाडिया संस्थान का दल केदारनाथ पहुंच गया। यह दल चौराबाड़ी ताल को हुए नुकसान का सर्वे भी करेगा।
विज्ञापन
पढ़ें, रुपहले पर्दे पर छाई केदारनाथ त्रासदी
विज्ञापन
पांच सदस्यीय दल धाम में एक सप्ताह सर्वे कर क्षति और क्षति के कारकों की रिपोर्ट तैयार करेगा। दल का नेतृत्व कर रहे वाडिया संस्थान के ग्लेशियोलॉजिस्ट डा. डीपी डोभाल ने बताया कि दल पैदल मार्ग से होते हुए केदारनाथ पहुंचा। इस दौरान दल ने पैदल मार्ग पर हुई क्षति की मैपिंग की। अब केदारनाथ धाम और चौराबाड़ी ताल का सर्वेक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
सुविधाएं बहाल करने में जुटे
वहीं एडीएम पीसी डंडरियाल ने भी धाम में निर्माणाधीन हट्स और लोनिवि कैंप कार्यालय का निरीक्षण किया। बदरी-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी हरीश गौड़ ने बताया कि धाम में आवश्यक सुविधाएं बहाल करने में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगे हुए हैं।
पढ़ें, आपदा पीड़ितों को मिलेगा ऐसा आशियाना
तीर्थ पुरोहित सुरेशानंद मैंदुली, लोकेंद्र रुवाड़ी, ओमप्रकाश शुक्ला, धर्मानंद नौटियाल, कैलाश जमलोकी और रामेश्वर जमलोकी श्रमदान कर संपर्क मार्ग दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। इसके अलावा चालीस तीर्थ पुरोहितों का दल भी केदारनाथ धाम में अपनी संपत्तियों का जायजा लेने धाम पहुंच गया है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...