फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   destruction in kedarnath

आंखों के सामने गुम हुआ 12 साल का बेटा

Wed, 26 Jun 2013 09:59 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Wed, 26 Jun 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
destruction in kedarnath

15 जून को बारिश के बावजूद हम रात को केदार बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। अंधेरा ज्यादा था इसलिए नजदीक के ही हिमालयन गेस्ट हाउस में ठहर गए। हेलीकाप्टर सेवा बंद और घोड़े-खच्चर वालों की हड़ताल होने से पैदल लौटे। रविवार

विज्ञापन


सुबह चले लेकिन यह नहीं पता था कि एक प्रलय से बचने के बाद दूसरी तबाही उनका इंतजार कर रही है।

उत्तराखंड आपदा की विशेष कवरेज

आपदा से बचने के बावजूद उनका 12 साल का बेटा कहीं गुम हो गया। मंगलवार को दून पहुंचे लुधियाना निवासी संदीप सलवान की आंखों में आंसू और दिल में बेटे के खो जाने की कसक है।
विज्ञापन


संदीप सलवान अपनी पत्नी मीनाक्षी सलवान, बड़ी बेटी मानवी सलवान और बेटे सर्वेश सलवान के साथ केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। 16 जून की सुबह वह केदारनाथ से वापस चले। बारिश तेज थी इसलिए रामबाड़ा में ही रुक गए। दिल नहीं माना तो नीचे की ओर चलने लगे लेकिन गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर पहले एक तेज बहता झरना उनके लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झरना आसानी से पार हो जाएगा
झरने का बहाव इतना तेज था कि उन्हें वहीं रुकना पड़ा। रात तो कट गई। सुबह किसी ने बताया कि पहाड़ के ऊपर से जाओगे तो झरना आसानी से पार हो जाएगा। सुबकते हुए संदीप सलवान बताते हैं कि यही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल थी। उनका बेटा झरना पार करने के चक्कर में कहीं गुम हो गया। जब आगे पहुंचे तो बेटा साथ नहीं था। आसपास खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला।

जिस पहाड़ के पास खड़े होते वही गिर जाता
सुनील ने बताया कि बारिश इतनी तेज थी कि जिस पहाड़ के पास भी वह बचने को खड़े होते थे, वही दरक जाता था। शेल्टर भी टूटकर गिर गया था इसलिए सड़क पर भीगते और जागते हुए ही पूरे परिवार ने रात काटी।


भिखारियों जैसी हो गई थी हालत
झरना पार करने से लेकर जंगलचट्टी में पड़े रहने और भूख में सिलवान परिवार का हाल भिखारियों जैसा हो गया। प्राइवेट हेलीकाप्टर आते थे लेकिन कोई नहीं पूछता था। बाद में आर्मी और एनडीआरएफ के जवान आए। सुनील ने बताया कि अगर वह न होते तो हम भी न होते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed