{"_id":"8aa60e34-8c6c-11e2-9b5e-d4ae52bc57c2","slug":"daughter-to-sell-wine-bottles","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की बोतलों के लिए भी बेच देते हैं बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की बोतलों के लिए भी बेच देते हैं बेटी
पिथौरागढ़/कालिका रावल
Updated Thu, 14 Mar 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तो गरीबी और ऊपर से जवान होती बेटी की शादी की चिंता। ऐसे में शादी के नाम पर गरीब मां-बाप को झांसे में लेना कोई मुश्किल काम नहीं। मात्र शराब की बोतलों के लिए लड़कियों का सौदा हो रहा है। ये खुलासा किया है एसडीएम द्वारा गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट में।
ये कमेटी पिछले तीन महीने से विवाह के नाम पर बालिग, नाबालिग लड़कियों को बाहरी प्रदेशों को ले जाने की शिकायत के बाद एसडीएम ने गठित की थी। मामला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट कस्बे का है।
गंगोलीहाट से ही जिन 25 लड़कियों का शादी के बाद ठौर, ठिकाना मालूम नहीं है, उनमें 21 अनुसूचित जाति की हैं। गंगोलीहाट के एक दंपति के इस धंधे का सरगना होने की बात सामने आई है। गिरोह के तार गंगोलीहाट ही नहीं समूचे पहाड़ में फैले हैं।
विज्ञापन
8 मार्च को गंगोलीहाट में एक नाबालिग लड़की को विवाह के नाम पर ले जाने की कोशिशों को प्रशासन ने नाकाम कर दिया था। नाबालिग को विवाह के नाम पर लेने आए मुरादाबाद के पांच लोग जेल में हैं। बालिग, नाबालिग लड़कियों के इस गोरखधंधे का खुलासा करने वाले गंगोलीहाट के उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया कि गंगोलीहाट का एक दंपति इस धंधेबाजी में मुख्य सरगना हैं। यही दंपति बाहरी प्रदेशों से लोगों को यहां लेकर आता है।
विवाह के नाम पर उन पार्टियों से एक लड़की का 30 से 40 हजार रुपये में सौदा करते हैं। लड़की के माता, पिता को नाममात्र के पैसे देते हैं। कुछ एक मामले में तो मात्र शराब की बोतलों में ही लड़की का सौदा होने का खुलासा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि लड़कियों को यूपी के मुरादाबाद, बिजनौर के साथ ही हरियाणा और राजस्थान ले जाने की जानकारी मिली है। सरगना दंपति फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है।
ऐसे हुआ खुलासा
पिथौरागढ़। विवाह के नाम पर बालिग, नाबालिग लड़कियों को बाहरी प्रदेशों को ले जाने की शिकायत के बाद तीन महीने पहले गंगोलीहाट के एसडीएम अनुराग आर्य ने अपनी अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया था। कमेटी में जनप्रतिनिधियों के साथ ही ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक, ग्राम प्रहरी शामिल किए गए। कमेटी की सक्रियता से इस धंधे का भंडाफोड़ हुआ है।