{"_id":"3c1885c7be290f91834a2087db2e72d5","slug":"daughter-had-been-pregnant-after-raped-by-stepfather","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता ने बेटी को कर दिया गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौतेले पिता ने बेटी को कर दिया गर्भवती
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 17 Oct 2013 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार में रिश्तों को शर्मशार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है। सौतेले बाप ने पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया।
विज्ञापन
हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सौतेले पिता ने पुत्री के साथ दुराचार कर उसे गर्भवती कर दिया। मामला सामने आने पर मोहल्ले वालों ने पुलिस में शिकायत की जबकि, आरोपी के परिजन उसके बचाव में जुटे हैं।
विज्ञापन
पुत्री के साथ दुष्कर्म कर किया गर्भवती
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को ज्वालापुर कोतवाली में एक सनसनीखेज मामला सामने आया जिसमें, कोतवाली क्षेत्र के कुछ लोग इकट्ठा होकर कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
पढें, 'मोदी की आंधी में उखड़ जाएगा कांग्रेस का तंबू'
उन्होंने कालोनी में रहने वाले एक व्यक्ति पर 14 वर्षीय सौतेली पुत्री के साथ दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने की शिकायत की।
पुलिस ने बताया कि किशोरी में अचानक परिवर्तन होने पर मोहल्ले वालों को शक हुआ और उन्होंने किशोरी से पूछा तो मामला सामने आया।
पढें, मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर ही लौटूंगा हरिद्वारः रामदेव
मां आरोपी के साथ रहने लगी
इस मामले में आरोपी के पड़ोसी ने तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पढें, रात में नर्स को बनाया 'हवस' का शिकार
बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता का देहांत होने के बाद से उसकी मां आरोपी के साथ रहने लगी थी। सीओ सदर राजेश भट्ट ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पढें, डीलर ने कोटे का केरोसीन नहीं बुजुर्ग को दे दी 'मौत'