{"_id":"5708ebbe4f1c1b4915c810d1","slug":"woman-murder-in-guest-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में मृत मिली युवती के मामले में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस में मृत मिली युवती के मामले में पुलिस खाली हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला,पिरान कलियर
Updated Sat, 09 Apr 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के एक कमरे में मृत मिली युवती के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। इसके अलावा पुलिस की तीन टीमें यूपी और दिल्ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कलियर में धनौरी रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस के एक कमरे में युवती का शव बरामद हुआ था। प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है।
विज्ञापन
युवक ने लिया था गेस्ट हाउस में कमरा
चार अप्रैल को एक युवक ने गेस्ट हाउस में कमरा लिया था। जिसमें वह युवती को अपनी पत्नी बताकर लाया था। युवती की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है।
हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए गेस्ट हाउस में काम करने वाले एक युवक सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे है।
विज्ञापन
जिसके आधार पर पुलिस की तीन टीमें यूपी और दिल्ली गई है। मामले के तार यूपी से जुड़े होने की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि युवती की हत्या के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लेकिन जल्द ही युवती की शिनाख्त भी हो जाएगी और हत्याकांड का खुलासा भी कर दिया जाएगा।