{"_id":"56f7f62f4f1c1b9d41f14e88","slug":"sodomy-with-minor-boy-by-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक से कुकर्म कर शिक्षक हुआ फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक से कुकर्म कर शिक्षक हुआ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 27 Mar 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
लड़के के साथ कुकर्म
- फोटो : demo pic
शहर के एक मोहल्ले में शिक्षक ने एक बालक के साथ कुकर्म कर दिया। बालक के आपबीती बताने पर परिजन आरोपी के घर पहुंचे। मगर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पड़ताल के लिए मोहल्ले में पहुंची। लेकिन पीड़ित पक्ष तहरीर देने के लिए आगे नहीं आया। जिस पर पुलिस ने घटना को अफवाह बताया।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में शहर के एक मोहल्ले में शिक्षक ने पड़ोस के बालक के साथ कुकर्म कर दिया। बालक ने परिजनों को बताया कि शिक्षक पहले भी उसके साथ ऐसा करने का प्रयास कर चुका है। घर जाकर आपबीती बताने पर वह धमकी देता था।
विज्ञापन
भनक लगते ही फरार हु्आ आरोपी
बालक की बात सुनकर परिजनों का पारा चढ़ गया और वह आरोपी के घर जा पहुंचे। इसकी भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। चर्चाएं होने पर आस पास के लोगों ने पुलिस तक ये सूचना पहुंचा दी।
विज्ञापन
जिस पर सिविल लाइंस कोतवाली से पुलिस मौहल्ले में पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। लेकिन बदनामी के डर से पीड़ित परिवार तहरीर देने के लिए आगे नहीं आया।
वहीं एसएसआई गोविंद कुमार का कहना है कि बालक से कुकर्म की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। मगर ऐसी कोई शिकायत वहां नहीं पाई गई। लिखित तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।