{"_id":"570549af4f1c1b9055c813da","slug":"senior-accountant-arrested-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBI ने सीनियर एकाउंटेंट को रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CBI ने सीनियर एकाउंटेंट को रिश्वत लेते दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
रिश्वत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने महालेखाकार आफिस के सीनियर एकाउटेंट को बुधवार शाम पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह रकम खटीमा के सहायक अध्यापक से जीपीएफ खाते में दो लाख 71 हजार रुपये की एंट्री करने के नाम पर मांगी गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई टीम ने उसके कौलागढ़ स्थित आवास पर छापेमारी कर कुछ पेपर कब्जे में लिए हैं, हालांकि वहां से क्या मिला इसकी जानकारी नहीं मिली। आरोपी मूल रूप से यूपी के आगरा शहर का रहने वाला है।
विज्ञापन
गलती ठीक करने के नाम पर मांगे 11 हजार
खटीमा के राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक श्रीभगवान मिश्रा के जीपीएफ खाते में 2.71 लाख रुपये की गलती से एंट्री नहीं हो पाई थी। मिश्रा ने संपर्क किया तो महालेखाकार आफिस के वरिष्ठ एकाउटेंट अवधेश कुमार शुक्ला ने इस गलती को ठीक करने के नाम पर 11 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
सौदेबाजी में पांच हजार रुपये में बात तय हो गई। सहायक अध्यापक मिश्रा ने सीबीआई अधिकारियों से इसकी शिकायत की।
सीबीआई टीम में शामिल इंस्पेक्टर देवरानी, शैलेन्द्र सिंह मयाल, आरपी शर्मा, अनिल चंदोला और सुनील कुमार ने बुधवार शाम को आईएसबीटी रोड स्थित एक होटल के बाहर जाल बिछा लिया। सीनियर एकाउटेंट को सहायक अध्यापक से पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।